मुंबई:एक्टर अक्षय कुमार ने आज अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर कुछ देर पहले ही हाउसफुल 5 का ऐलान किया है। फिल्म में अक्षय के साथ एक बार फिर से रितेश देशमुखभी दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। हालांकि इस ऐलान के साथ ही कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) भी चर्चा में आ गई है। अभी तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाला है।
कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार होंगे आमने सामने
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की फिल्म हाउसफुल 5 और कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3, ये दोनों ही 2024 दिवाली के खास मौके पर रिलीज होंगी। भूल भुलैया 3 का ऐलान तो काफी वक्त पहले कर दिया था लेकिन अक्षय की फिल्म का अनाउंसमेंट आज ही हुआ है। ऐसे में अब ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि क्या इन फिल्मों का क्लैश होगा या फिर मेकर्स इस क्लैश को रोकने की कोशिश करते हुए फिल्मों की डेट्स आगे पीछे करेंगे।
क्यों खास है ये टक्कर?
दरअसल कार्तिक और अक्षय का आमने सामने आना दर्शकों के लिए काफी खास है। याद दिला दें कि सबसे पहले जहां अक्षय कुमार स्टारर भूल भुलैया के सीक्वल में कार्तिक आर्यन ने ‘खिलाड़ी’ को रिप्लेस किया तो दूसरी ओर जब अक्षय ने हेरा फेरी 3 के लिए मना किया तो कहा गया कि फिल्म में कार्तिक को ले लिया गया है। वहीं खबरें तो ये भी थीं कि हाउसफुल 5 में भी कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। हालांकि अब हाउसफुल 5 के आधिकारिक ऐलान से साफ हो गया है कि अक्षय ही फिल्म में दिखेंगे। वहीं हेरा फेरी 3 के शूट से भी अक्षय की फोटो वायरल हो चुकी थी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
