मुंबई:मणिपुर में पिछले दो महीनों से हिंसा हो रही है। हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन और सरकार हिंसक झड़पें रोकने में नाकाम साबित हो रही है। स्थानीय प्रशासन और सरकार हिंसक झड़पें रोकने में नाकाम साबित हो रही है। विपक्ष इसको लेकर बार-बार सरकार को घेर रही है। इस बीच उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार को मणिपुर हिंसा पर बड़ा बयान दिया है।
मणिपुर हिंसा को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि अगर मणिपुर की हिंसा पूर्व नियोजित है तो केंद्र सरकार, राज्यपाल, मुख्यमंत्री आपके हैं। यह (हिंसा) पूर्व नियोजित किसने की? मणिपुर की हिंसा में चीन का हाथ है। आपने चीन को क्या सबक सिखाया? राहुल गांधी गए हैं, वह बड़ी बात है। अमित शाह गए और एक बैठक लेकर चले गए… मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

