• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल आर्षवाणी से हुई चतुर्मासकाल की स्थापना

महातपस्वी महाश्रमण की मंगल आर्षवाणी से हुई चतुर्मासकाल की स्थापना

July 2, 2023
टीपू सुल्तान विवाद में ओवैसी की एंट्री, इतिहास बनाम राजनीति की नई जंग

ओवैसी का बयान: भोशाला फैसले पर सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद, बढ़ा विवाद

May 16, 2026
ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर कदम: यूएई ने होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तेज़ की तैयारी

ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर कदम: यूएई ने होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तेज़ की तैयारी

May 16, 2026
हीरो मोटर्स का आएगा आईपीओ

फ्लिपकार्ट का आईपीओ टला, वॉलमार्ट ने मुनाफे पर दिया जोर

May 16, 2026
भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

May 16, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान

May 16, 2026
धुरंधर

धुरंधर 2 जल्द ओटीटी पर, जियोहॉटस्टार पर जून में हो सकती है रिलीज

May 16, 2026
सैफ

‘मैं हूं ना’ में हो सकते थे सैफ अली खान, जानिए कैसे हाथ से निकल गया रोल

May 16, 2026
गांगुली का भरोसा – भारत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा दबदबा

फिक्सिंग विवाद पर सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा

May 16, 2026
विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे विराट? कोहली का बड़ा बयान

May 16, 2026
खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

May 16, 2026
वट सावित्री व्रत: अखंड सौभाग्य और भक्ति का पर्व

वट सावित्री व्रत : प्रेम, तप और अटूट विश्वास का पर्व

May 16, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 16 मई 2026

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

महातपस्वी महाश्रमण की मंगल आर्षवाणी से हुई चतुर्मासकाल की स्थापना

सवाये चतुर्मास में चतुरंग मार्ग पर आगे बढ़ने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 2, 2023
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल आर्षवाणी से हुई चतुर्मासकाल की स्थापना
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल आर्षवाणी से हुई चतुर्मासकाल की स्थापना
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल आर्षवाणी से हुई चतुर्मासकाल की स्थापना
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल आर्षवाणी से हुई चतुर्मासकाल की स्थापना
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल आर्षवाणी से हुई चतुर्मासकाल की स्थापना
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल आर्षवाणी से हुई चतुर्मासकाल की स्थापना

-चातुर्मासिक चतुर्दशी के संदर्भ में आचार्यश्री ने हजारी का किया वाचन दी विविध प्रेरणाएं

घोड़बंदर, मुम्बई (महाराष्ट्र) : रविवार को प्रातः लगभग साढ़े नौ बजे नन्दनवन में विराजमान जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, महातपस्वी, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने विशाल तीर्थंकर समवसरण में चतुर्विध धर्मसंघ की समुपस्थिति में अर्षवाणी का उच्चारण करते हुए वर्ष 2023 के पांच महीने के चतुर्मासकाल की विधिवत स्थापना की। आधे घंटे से अधिक समय तक श्रीमुख से होती आर्षवाणी से समूचा नन्दनवन गुंजायमान हो रहा था। आचार्यश्री ने इस सवाये चतुर्मास की स्थापना करते हुए चतुर्विध धर्मसंघ को अनेकानेक प्रेरणाएं प्रदान कीं तथा इस चतुर्मासकाल का धार्मिक-आध्यात्मिक लाभ उठाने को अभिप्रेरित किया। आचार्यश्री ने चातुर्मासिक चतुर्दशी के संदर्भ में हाजरी का वाचन करते हुए चारित्रात्माओं को उद्बोधित किया।

68 वर्षों बाद भारत की आर्थिक राजधानी मुम्बई की धरा पर जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि आचार्यश्री महाश्रमणजी चतुर्मासकाल की स्थापना कर मुम्बई महानगर को निहाल कर दिया। नन्दनवन के विशाल व भव्य तीर्थंकर समवसरण में मंच के मध्य विराजमान तेरापंथ के देदीप्यमान महासूर्य आचार्यश्री महाश्रमणजी के दोनों ओर उपस्थित गुरुकुलवासी साधु-साध्वियां और सामने की ओर समणीवृंद और श्रावक-श्राविकाओं की विराट उपस्थिति मानों महासूर्य की रश्मियों के विस्तार को प्रदर्शित कर रही थीं। आचार्यश्री ने सर्वप्रथम मंगलमयी आर्षवाणी का उच्चारण करना प्रारम्भ किया तो चतुर्विध धर्मसंघ ने भी अपने आराध्य के साथ आर्षवाणी का पाठ आरम्भ किया। इस समवेत स्वर ने पहाड़ों से घिरे नन्दनवन को आध्यात्मिकता से भावित बना रहे थे।

चतुर्मासकाल की स्थापना की घोषणा करते हुए आचार्यश्री ने कहा कि मुम्बई महानगर का इस चतुर्मास के कल्प क्षेत्र मीरा-भायंदर और बृहन्मुम्बई महानगरपालिका तक होगा। तदुपरान्त आचार्यश्री ने समुपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि जिनेश्वरों ने मार्ग प्रज्ञप्त किया। जीवन में मार्ग सही लिया जाए तो अभिष्ट मंजिल की प्राप्ति हो सकती है। यदि मार्ग ही गलत हो जाए तो अभिष्ट मंजिल की प्राप्ति की संभावना न के बराबर हो जाती है। मानव जीवन की परम मंजिल तो मोक्ष है। मोक्ष की प्राप्ति के लिए ही आदमी साधुत्व को स्वीकार करता है। साधु-साध्वियों को चारित्रात्मा कहा जाता है। चारित्रात्मा शब्द में सम्यक् ज्ञान, सम्यक् दर्शन, सम्यक् चारित्र और सम्यक् तप चारों समाविष्ट हो जाते हैं। ज्ञान, दर्शन, चारित्र और तप के योग से ही मोक्ष का मार्ग निर्मित होता है।

इस बार पांच महीने का सवाया चतुर्मास है। चारित्रात्माओं को एकबार के लिए स्थिरता का समय है। शेष आठ महीने तो विहार का होता है। दोनों समयों की अपनी-अपनी उपयोगिता होती है। इस चतुर्मासकाल में आगम के अध्ययन, तप, साधना की जा सकती है। स्वाध्याय और ध्यान आदि का भी प्रयास किया जा सकता है। 50 साधु और 127 साध्वियां अनेकों समणियां आदि इस चतुर्मास में उपस्थित हैं। चतुर्मासकाल में ज्ञान, दर्शन, चारित्र और तप रूपी चतुष्टयी मार्ग को पुष्ट और प्रशस्त बनाने का प्रयास होना चाहिए। बालमुनि साधु, साध्वियों और समणियों को ज्ञान को कंठस्थ करने का प्रयास करना चाहिए। कितने-कितने चारित्रात्माएं तो तप की ओर कदम भी बढ़ाने लगे हैं। श्रावक-श्राविकाएं भी 21 रंगी रूपी यज्ञ में भागीदार बनने का प्रयास करें। 68 वर्षों के अंतराल के बाद यहां चतुर्मास होने जा रहा है। इसका पूरा धार्मिक-आध्यात्मिक उठाने का प्रयास हो।

आचार्यश्री ने चतुर्दशी के संदर्भ में हाजरी का वाचन किया तो समुपस्थित चारित्रात्माओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर लेखप का उच्चारण किया। न्यारा से गुरुकुलवास में समागत साध्वियों ने आचार्यश्री की आज्ञानुसार संत समाज को वंदन कर सुखपृच्छा की तो संतवृंद की ओर से मुनि धर्मरूचिजी ने साध्वियों की सुखपृच्छा और मंगलकामना की। नवदीक्षित साध्वियों व समणियों ने भी संतों से सुखपृच्छा की।

आचार्यश्री के अभिनंदन में उपाध्यक्ष श्री अमृत खांटेड़, श्री नरेश मेहता व श्री छतर खटेड़ ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी। श्रीमती रेणु कोठारी ने गीत का संगान किया।

Previous Post

एनसीपी के सिंबल पर लड़ेंगे चुनाव, शरद पवार को भतीजे अजित की सीधी चुनौती; कहा-पार्टी मेरे साथ

Next Post

श्रीलंका ने पार की कठिन डगर, वनडे विश्व कप 2023 के लिए किया क्वालिफाई

Next Post
श्रीलंका ने पार की कठिन डगर, वनडे विश्व कप 2023 के लिए किया क्वालिफाई

श्रीलंका ने पार की कठिन डगर, वनडे विश्व कप 2023 के लिए किया क्वालिफाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओवैसी का बयान: भोशाला फैसले पर सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद, बढ़ा विवाद
  • ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर कदम: यूएई ने होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तेज़ की तैयारी
  • फ्लिपकार्ट का आईपीओ टला, वॉलमार्ट ने मुनाफे पर दिया जोर
  • भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार
  • महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In