• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बारिश से लगी सब्जियों की कीमतों में आग, टमाटर ने लगाया शतक

160 रुपये किलो हुईं टमाटर की कीमतें, दूसरी सब्जियों ने भी बिगड़ा बजट

July 3, 2023
संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 15, 2026
BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

May 15, 2026
नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

May 15, 2026
खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

May 15, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

May 15, 2026
अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

May 15, 2026
नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

May 15, 2026
एयर इंडिया

एयर इंडिया को 26 हजार 700 करोड़ रुपये का भारी घाटा

May 15, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम में ₹3 की बढ़ोतरी, आम जनता पर महंगाई का असर बढ़ा

May 15, 2026
भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

May 15, 2026
ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

May 15, 2026
ट्रंप बोले—चीन के साथ संबंध “बेहतर और मजबूत” होंगे

ट्रंप बोले—चीन के साथ संबंध “बेहतर और मजबूत” होंगे

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

160 रुपये किलो हुईं टमाटर की कीमतें, दूसरी सब्जियों ने भी बिगड़ा बजट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 3, 2023
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
बारिश से लगी सब्जियों की कीमतों में आग, टमाटर ने लगाया शतक

नई दिल्ली:बारिश के सीजन में सब्जियों की कीमतें आसमान पर पहुंच गई है। खास तौर पर टमाटर की कीमतों ने घर का बजट ही बिगाड़ दिया है। आलम यह है कि देश के कई हिस्सों में टमाटर 120 से 160 रुपए किलो तक में बिक रहा है। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में टमाटर की कीमतें 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। रायसेन जिला राज्य का सबसे बड़ा सब्जी उत्पादक है। एमपी के अलावा दिल्ली, रायपुर, पटना और कानपुर या लखनऊ सभी जगहों पर टमाटर आम आदमी की पहुंच से दूर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही यूपी के प्रयागराज, लखनऊ में टमाटर की कीमतें 100 रुपये प्रति किलो के करीब हैं। वहीं गोरखपुर में भी भाव 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।

टमाटर की कीमतें 160 रुपये तक पहुंचने के बारे में पूछे जाने पर एमपी में रायसेन जिले के कलेक्टर अरविंद दुबे ने बारिश को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि टमाटर की उच्च मांग और कम आपूर्ति के कारण टमाटर की कीमतें बढ़ गई हैं। देशभर में टमाटर की कीमतें ऊंची हैं। रायसेन भी इसका अपवाद नहीं है। किसानों ने टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए बिचौलियों को जिम्मेदार ठहराया है।

रायसेन जिले के किसान गणपत सिंह कुशवाह, सीताराम कुर्मी और मनोज पटेल ने दावा किया कि बिचौलिए उनकी उपज 20 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदते हैं और थोक विक्रेताओं को ऊंची कीमत पर बेचते हैं। वहीं दुकानदारों का कहना है कि आवक कम होने के कारण ऐसे हालात बने हैं। सब्जी मंडी के थोक व्यापारियों का कहना है कि रायसेन का क्षेत्र टमाटर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है लेकिन बारिश से फसलें तैयार नहीं हैं। आलम यह कि भोपाल मंडी में भी टमाटर कर्नाटक से आ रहा है।

ऐसा नहीं है कि केवल टमाटर की कीमतें ही बढ़ी हैं। दूसरी सब्जियों की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। टमाटर के साथ ही हरी मिर्च और धनिया के रेट भी आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। रायसेन के मंडीदीप में हरी मिर्च की कीमत 160 रुपये प्रति किलो जबकि धनिया का भाव 120 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है। अदरक फुटकर में तीन से चार सौ रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।

व्यापारियों का कहना है कि पूरे जुलाई महीने में सब्जियों की कीमतें ऊंचे स्तर पर ही बनी रहेंगी। आलम यह है कि सरकारें भी सब्सिडी पर टमाटर बेचने की पहल करने लगी हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने टमाटर की बढ़ी कीमतों को देखते हुए सूबे में 50 रुपये किलो टमाटर बेचने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि जून के पहले हफ्ते में टमाटर 25 से 30 रुपये प्रति किलो के रेट से बिक रहा था लेकिन अब इसकी कीमतें 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- बे-मौसम बारिश की वजह से टमाटर की कीमतें बढ़ी हैं। हिमाचल और कर्नाटक से जैसे ही आवक शुरू होगी कीमतें कम हो जाएंगी।

Previous Post

लॉर्ड्स टेस्ट में बवाल, एमसीसी सदस्यों से भिड़े उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर

Next Post

जब 40 विधायकों के साथ शरद पवार ने की थी बगावत

Next Post
शरद पवार के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में लगी इस्तीफों की झड़ी

जब 40 विधायकों के साथ शरद पवार ने की थी बगावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
  • BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक
  • नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें
  • खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की
  • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In