• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई

इमर्जिंग एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम घोषित, यश धुल संभालेंगे कमान

July 5, 2023
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई का बड़ा कदम: आपदा में कर्जदारों को स्वतः मिलेगी बैंकिंग राहत

May 5, 2026
कभी भी फूट सकती है हिंसक स्थिति,अवध ओझा ने किया दावा

नतीजों के बाद बयान में बदलाव, अवध ओझा का यू-टर्न बना राजनीतिक सुर्खी

May 5, 2026
न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर

न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर

May 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कीमतों में स्थिरता बरकरार

May 5, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: एफआईआर के लिए सीधे हाई कोर्ट नहीं जा सकेंगे

May 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

रूस-यूक्रेन में ‘डबल सीज़फायर’, लेकिन स्थायी शांति अब भी दूर

May 5, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ईरान युद्ध पर घटते समर्थन के दावों को ट्रंप ने बताया ‘फेक पोल’

May 5, 2026
भारत-जमैका संबंधों को नई गति, जयशंकर की उच्चस्तरीय वार्ता

भारत-जमैका संबंधों को नई गति, जयशंकर की उच्चस्तरीय वार्ता

May 5, 2026
भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

जमैका में भारतीय प्रवासियों की 180 साल पुरानी विरासत को नमन, एस. जयशंकर ने ‘ओल्ड हार्बर’ में दी श्रद्धांजलि

May 5, 2026
यूएई पर मिसाइल-ड्रोन हमले: यूरोपीय संघ और सऊदी अरब ने जताई कड़ी आपत्ति

यूएई पर मिसाइल-ड्रोन हमले: यूरोपीय संघ और सऊदी अरब ने जताई कड़ी आपत्ति

May 5, 2026
राबड़ी देवी

राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का फिर नोटिस

May 5, 2026
मौसम का कहर: आकाशीय बिजली और तूफान से 44 लोगों की जान गई

मौसम का कहर: आकाशीय बिजली और तूफान से 44 लोगों की जान गई

May 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

इमर्जिंग एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम घोषित, यश धुल संभालेंगे कमान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 5, 2023
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई

नई दिल्ली:प्रथम श्रेणी सत्र में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण दलीप ट्रॉफी की टीम से नजरअंदाज किए गए प्रतिभावान यश धुल को श्रीलंका में 13 से 23 जुलाई तक होने वाले एमर्जिंग एशिया कप वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को भारत ए टीम का कप्तान चुना गया। एमर्जिंग टूर्नामेंट की जरूरत के अनुसार टीम में मुख्य रूप से अंडर-23 खिलाड़ी ही शामिल हैं। पंजाब के रणजी कप्तान अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में चुने गए सभी खिलाड़ी तीनों में से किसी ना किसी प्रारूप में अपने राज्य की सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। प्रभसिमरन सिंह के नाम पर तो इंडियन प्रीमियर लीग में शतक भी दर्ज है।

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी प्रभसिमरन और ध्रुव जुरेल के कंधों पर होगी। जुरेल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए ‘इंपेक्ट प्लेयर’ के रूप में खेलते हुए कुछ मौकों पर फिनिशर की भूमिका में प्रभावित किया। दिल्ली के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा को भी टीम में जगह मिली है। राणा ने आईपीएल के दौरान अपनी गति से प्रभावित किया था। उन्होंने हाल में दलीप ट्रॉफी में पदार्पण करते हुए अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक जड़ा। अंडर-19 विश्व कप 2022 विजेता भारतीय टीम के कप्तान धुल घरेलू सत्र के दौरान छह रणजी मैच में 270 रन ही बना सके। इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी के सात मैच में भी वह सिर्फ 191 रन बना पाए थे। माना जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के 20 साल के इस बल्लेबाज की प्रतिभा को देखते हुए राष्ट्रीय चयन समिति ने उन्हें मौका दिया है।

असम के रियान पराग के साथ भी ऐसा ही है। वह राजस्थान रॉयल्स की ओर से मिले कई मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल किया है। उप कप्तान अभिषेक ने पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया है। चयनकर्ताओं ने घरेलू प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले केरल के निकिन जोस, हरियाणा के निशांत सिंधू, तमिलनाडु के प्रदोष रंजन पॉल और बी साई सुदर्शन को भी टीम में जगह दी है। जहां तक तेज गेंदबाजी विभाग की बात है तो ऐसे गेंदबाजों पर ध्यान दिया गया है जो 135 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हों।

राणा, लखनऊ सुपर जाइंट्स के तेज गेंदबाज युवराज सिंह डोडिया, चेन्नई सुपरकिंग्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह और महाराष्ट्र के राजवर्धन हांगरगेकर को टीम में जगह मिली है। भारत ए को ग्रुप बी में नेपाल, यूएई ए और पाकिस्तान ए के साथ रखा गया है जबकि ग्रुप ए में श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए और ओमान ए को जगह मिली है। नेपाल टूर्नामेंट में अपनी सीनियर टीम को उतार रहा है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। पहला सेमीफाइनल ग्रुप ए में शीर्ष और ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच होगा। दूसरा सेमीफाइनल ग्रुप बी में शीर्ष और ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल 21 जुलाई को होंगे। फाइनल 23 जुलाई को खेला जाएगा।

भारत ए टीम इस प्रकार है: यश धुल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल, रियान पराग, निशांत संधू, प्रभसिमरन सिंह, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, युवराज सिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हेंगरगेकर। स्टैंडबाई: हर्ष दुबे, नेहल वढेरा, स्नेल पटेल, मोहित रेडकर।

भारत ए का कार्यक्रम इस प्रकार है:
13 जुलाई: भारत ए बनाम यूएई ए
15 जुलाई: भारत ए बनाम पाकिस्तान ए
18 जुलाई: भारत ए बनाम नेपाल

Previous Post

12 करोड़ किसानों के लिए खुशखबरी: इस दिन आएगी पीएम किसान की 14वीं किस्त, चेक करें डिटेल

Next Post

अजीत अगरकर बने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर, BCCI ने किया ऐलान

Next Post
अजीत अगरकर बने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर, BCCI ने किया ऐलान

अजीत अगरकर बने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर, BCCI ने किया ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आरबीआई का बड़ा कदम: आपदा में कर्जदारों को स्वतः मिलेगी बैंकिंग राहत
  • नतीजों के बाद बयान में बदलाव, अवध ओझा का यू-टर्न बना राजनीतिक सुर्खी
  • न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर
  • पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कीमतों में स्थिरता बरकरार
  • सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: एफआईआर के लिए सीधे हाई कोर्ट नहीं जा सकेंगे
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In