नई दिल्ली:टीवी का मोस्ट फेवरेट स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 13वां सीजन चर्चा में है । पिछले काफी वक्त से ऑडियंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रही है । पिछले करीब दो महीने से इस शो की शूटिंग केपटाउन में हो रही थी, जो अब पूरी हो चुकी हैं । इसी बीच अब शो के मेकर्स ने शो का प्रोमो वीडियो साझा किया, जिसमे उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स की एक झलक दिखाई और बताया है कि ये शो कब टेलीकास्ट होगा ।
जानें कब टेलीकास्ट होगा ये सीजन
रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह स्टंट शो इसी महीने यानी 15 जुलाई, 2023 को शुरू होने जा रहा है। 15 जुलाई से हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित होगा। दर्शक इस शो को चैनल के ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट पर भी देख सकते हैं।
इस सीजन शो में कुल 14 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है, जिसमें ऐश्वर्या शर्मा, डेजी शाह, शीजान खान, रूही चतुर्वेदी, अरिजीत तनेजा, रोहित रॉय, अंजुम फकीह, शिव ठाकरे, रशमीत कौर, अंजलि आनंद, अर्चना गौतम, डिनो जेम्स, साउंडस मुफाकिर और नायरा बनर्जी।
कहां हुई शो की शूटिंग
‘खतरों के खिलाड़ी’ के 13वें सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शूट हुई है । कंटेस्टेंट्स की शूटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थी । शूटिंग के दौरान कई कंटेस्टेंट्स को काफी चोट भी लगी थी ।
शो के टॉप 3 फाइनलिस्ट जानें कौन है
रिपोर्ट्स की मानें तो शो के टॉप 3 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। अरिजीत तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा और डिनो जेम्स रियलिटी शो के फाइनलिस्ट बन गए हैं । अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन का खिताब किसके सिर पर सजता है ।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

