नई दिल्ली:भारत और कुवैत की फुटबॉल टीम की सैफ चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भिड़ंत हो रही है। यह खिताबी मुकाबला बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेला जा रहा है। फाइनल में हाफटाइम का खेल पूर हो गया है। हाफटाइम तक स्कोरलाइव 1-1 की बराबरी पर रही। कुवैत ने पहला गोल किया। कुवैत के लिए शबीब अल खलिदी ने 14वें मिनट में गोल किया। वहीं, भारत की ओर से पहला गोल लालियानजुआला छांगटे ने किया। उन्होंने 38वें ओवर में गोल दागा। दूसरे हाफ का खेल जारी है।
दूसरे हाफ का खेल समाप्त हो गया है और दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर हैं। निर्धारित 90 मिनट में मैच का फैसला नहीं हुआ, जिसके बाद दोनों टीमों को 15-15 मिनट के दो हाफ अतिरिक्त दिए गए। एक्स्ट्रा टाइम में भी भारत और कुवैत में से किसी ने भी गोल नहीं किया। अब विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट में होगा।
बता दें कि भारत ने टूर्नामेंट में अब तक एक मैच भी नहीं गंवाया है। भारत ने ग्रुप चरण में पाकिस्तान और नेपाल को धूल चटाई और कुवैत के खिलाफ ड्रॉ खेला। सुनील छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में लेबनान पेनल्टी शूटआउट में शिकस्त दी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

