रिलीज से पहले तगड़ी कमाईशाहरुख की दोनों अपकमिंग फिल्मों का इंतजार उनके फैन्स को बेसब्री से है। बीच-बीच में वह फिल्मों से जुड़ा अपडेट भी देते रहते हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान के डिजिटल सैटेलाइट और म्यूजिक के राइट्स 250 करोड़ रुपये में बिक गए हैं। वहीं डंकी के राइट्स 230 करोड़ में बिके हैं। चर्चा है कि रिलीज से पहले दोनों ही फिल्मों को बाकी की तुलना में तगड़ा अमाउंट मिला है। पठान के राइट्स 225 करोड़ में बिकने की रिपोर्ट्स थीं।
इतने में बिके म्यूजिक राइट्स
बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने 36 करोड़ में खरीदे हैं। जवान हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। एक्ट्रेस नयनतारा हैं। यह फिल्म ऐटली के डायरेक्शन में बन रही है। गौरी खान प्रोड्यूसर हैं। डंकी के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं। शाहरुख के साथ तापसी पन्नू भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इमोशनल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

