नई दिल्ली:अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अब अपना अपार्टमेंट खरीद लिया है। बता दें, अभी तक कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर के फैंसी जुहू अपार्टमेंट में बतौर किराएदार रह रहे थे। उन्होंने इसी साल जनवरी में तीन साल के लिए शाहिद कपूर का अपार्टमेंट लीज पर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह इस अपार्टमेंट के लिए प्रति माह 7.5 लाख रुपये का किराया भर रहे थे। लेकिन, अब उन्होंने अपनी मां के पास ही अपना नया आशियाना ढूंढ लिया है।
इतने करोड़ रुपये में खरीदा अपार्टमेंट
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने जुहू में स्थित प्रेसीडेंसी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के सिद्धि विनायक बिल्डिंग में 1,916 वर्ग फुट का अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट की कीमत 17.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टर की मां माला तिवारी ने 30 जून को पंजीकृत लेनदेन किया था। बता दें, माला तिवारी भी इसी इमारत की 8वीं मंजिल पर रहती हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि कार्तिक आर्यन इस अपार्टमेंट में कब तक शिफ्ट होंगे।
इस फिल्म में आएंगे नजर
‘सत्यप्रेम की कथा’ के बाद अब कार्तिक आर्यन ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। वहीं फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। बता दें, अगले साल 14 जून के दिन रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी असल घटना पर आधारित है। कहा जा रहा है कि फिल्म में अच्छे वीएफएक्स देखने को मिलेंगे। कबीर खान और साजिद को भरोसा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होगी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

