मंगलवार दोपहर 16 वर्षीय लड़की साइकिल से घूमने गई थी। घर वापस नहीं आने पर महिला बेटी को तलाशने लगी। एक बाग में महिला को बेटी की साइकिल पड़ी मिली। वही मुर्गी फार्म हाउस के पास महिला को बेटी के रोने की आवाज सुनाई पड़ी। महिला ने बेटी को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर इटौंजा थाने पहुंच कर तहरीर दी।
डीसीपी उत्तरी सै. कासिम आब्दी ने बताया कि महिला की तहरीर पर गैंगरेप और पोक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा लिखा गया। जिसके आधार पर बुधवार को बीबीपुर निवासी सलमान और शीतलपुरवा निवासी इरशाद को गिरफ्तार किया गया। किशोरी का मेडिकल चेकअप भी कराया गया। जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। अब किशोरी का बयान पुलिस दर्ज कराएगी।
मां बोली…धर्म नहीं बदलने पर किया रेप
किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि सलमान और इरशाद करीब छह माह से बेटी को परेशान कर रहे थे। कई बार मना करने पर भी हरकतों से बाज नहीं आए। दोनों ने किशोरी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी डाला था। जिसके लिए किशोरी तैयार नहीं थी। मंगलवार को किशोरी को घूमते देख आरोपियों ने उसे अगवा कर गैंगरेप की वारदात कर दी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

