मुंबई:फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से उम्मीदें और बढ़ गई हैं। कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी और यह 2022 की चुनिंदा हिट फिल्मों में से एक थी। इस वक्त विवेक अग्निहोत्री आने वाली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ को लेकर व्यस्त हैं। अभी फिल्म को आने में थोड़ा वक्त है लेकिन उससे पहले उनकी सीरीज ‘द फाइल्स अरिपोर्टेड’ को देख पाएंगे। शनिवार को इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया।
कब रिलीज होगी सीरीज
विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी इस वक्त श्रीनगर में हैं। जी5 के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ का एक पोस्टर शेयर किया गया। इसके साथ यह भी बताया कि 11 अगस्त को जी5 पर सीरीज का प्रीमियर किया जाएगा। कैप्शन में लिखा गया है, ‘क्या द कश्मीर फाइल्स की भयाहवता से अभी तक उबर नही पाए हैं? क्या होगा अगर… यह पूरी कहानी की केवल शुरुआत भर हो। तैयार हो जाइए क्योंकि विवेक अग्निहोत्री ला रहे हैं द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड। 11 अगस्त को केवल जी5 पर।’

कश्मीरी पंडितों ने बताया दर्द
इससे पहले ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ का एक टीजर रिलीज किया गया। एक मिनट के इस टीजर में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की फॉलोअप कहानी बताई गई। वीडियो में विवेक अग्निहोत्री ने फिर से कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां किया। इस बार उनका यह दर्द उनकी जुबानी ही सुन पाएंगे। टीजर भावुक कर देने वाला था।
शेयर किया था टीजर
विवेक अग्निहोत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘प्रस्तुत है, नरसंहार से इनकार करने वालों, आतंक का समर्थन करने वालों और भारत के दुश्मनों, जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स पर सवाल उठाए… अब आपके लिए लेकर आए हैं कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार का असली सच जिस पर कोई शैतान ही सवाल उठा सकता है।’

मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत