• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अडानी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट से संसद में हंगामा, 13 दल चर्चा पर अड़े

अगस्त की बजाय सितंबर में हो सकती है INDIA की अगली बैठक, संयोजक पर फैसला संभव

July 30, 2023
400 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

श्रीलंका सरकार पर बड़ा साइबर हमला, 2.5 मिलियन डॉलर की रकम गायब

April 24, 2026
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

2020 चीन तनाव पर नरवणे का स्पष्ट बयान: “न अकेले थे, न असमर्थित”

April 24, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

विवाह शोषण का माध्यम नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

April 24, 2026
भारत का वैश्विक दृष्टिकोण बदल रहा है, सभ्यता आधारित शक्ति बन रहा है देश: केनेथ जस्टर

भारत का वैश्विक दृष्टिकोण बदल रहा है, सभ्यता आधारित शक्ति बन रहा है देश: केनेथ जस्टर

April 24, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

रूस ने 22,000 किलोग्राम सोना बेचा, बढ़ते बजट घाटे के बीच उठाया आर्थिक कदम

April 24, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच भारतीय जहाज सुरक्षित, 14 अब भी फारस की खाड़ी में

April 24, 2026
बर्लिन में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी पर टमाटर केचप फेंका गया, जांच शुरू

बर्लिन में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी पर टमाटर केचप फेंका गया, जांच शुरू

April 24, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

उद्धव ठाकरे के नाम पर एमवीए में बढ़ी सहमति, कांग्रेस पर दबाव

April 24, 2026
रोहिणी आचार्य

बिहार में एलपीजी को लेकर राजनीति गरमाई, विपक्ष ने सरकार को घेरा

April 24, 2026
2050 की दुनिया: बदलता जनसंख्या संतुलन और नई वैश्विक चुनौती

2050 की दुनिया: बदलता जनसंख्या संतुलन और नई वैश्विक चुनौती

April 24, 2026
रामायण की स्टार कास्ट हुई फाइनल, रणबीर कपूर निभाएंगे दो किरदार

‘रामायण’ का ग्लोबल अवतार: अंग्रेज़ी वर्जन 8 नवंबर को हो सकता है रिलीज़

April 24, 2026
ऐश्वर्या राय बच्चन का पुराना बयान फिर वायरल, निजी संबंधों पर चर्चा तेज

ऐश्वर्या राय बच्चन का पुराना बयान फिर वायरल, निजी संबंधों पर चर्चा तेज

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

अगस्त की बजाय सितंबर में हो सकती है INDIA की अगली बैठक, संयोजक पर फैसला संभव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 30, 2023
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
अडानी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट से संसद में हंगामा, 13 दल चर्चा पर अड़े

File Photo

नई दिल्ली:विपक्ष के 26 दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की अगली बैठक मुंबई में अब 25 और 26 अगस्त की बजाय सितंबर के पहले सप्ताह में हो सकती है क्योंकि पहले की निर्धारित तिथियों पर कुछ नेताओं ने अपने व्यस्त कार्यक्रमों का हवाला देते हुए उपलब्ध होने में असमर्थता जताई है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार अगस्त के मध्य से महाराष्ट्र के दौरे पर निकलेंगे और उन नेताओं में से हैं जो अगले महीने अनुपलब्ध रहेंगे। राकांपा हाल ही में दो गुटों में बंट गई।

दूसरे गुट का नेतृत्व पवार के भतीजे अजित पवार कर रहे हैं। मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ”बैठक के लिए 25-26 अगस्त की तिथियां अब भी विचाराधीन है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करने के लिए और तिथियों पर विचार कर रहे हैं जिनमें हर कोई उपलब्ध रहे।” ‘महा विकास आघाड़ी’ (एमवीए) की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि एमवीए नेताओं की अगस्त में कई जनसभाएं प्रस्तावित थीं जो मानसून सत्र के चलते नहीं हो सकी हैं। एमवीए के घटक दल कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना (यूबीटी) अगले शनिवार को फिर बैठक करेंगे। ऐसा पहली बार होगा कि ‘इंडिया’ के घटक दलों की बैठक ऐसे किसी राज्य में होने जा रही है जहां इनमें से कोई भी पार्टी सत्ता में नहीं है।

विपक्षी दलों की पहली बैठक 23 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड द्वारा पटना में आयोजित की गई थी। दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित की गई थी और इसकी मेजबानी कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने की थी। मुंबई की बैठक इस मायने में भी महत्वपूर्ण होगी उसमें इस गठबंधन के किसी संयोजक के नाम पर फैसला हो सकता है और समन्वय समिति का भी गठन हो सकता है। इसके साथ ही इसी बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल के संदर्भ में भी कोई रूपरेखा तैयार की जा सकती है। विपक्ष के 26 दलों ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी चुनावी बिसात बिछाने का आगाज करते हुए गत 18 जुलाई को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ नाम से नए गठबंधन की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा था कि यह ‘इंडिया’ 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पराजित करेगा। इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राकांपा प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यू) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार, द्रमुक नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कुछ अन्य नेता इस बैठक में शामिल हुए थे।

Previous Post

इंडस को बकाया नहीं लौटा रही वोडा-आइडिया, अब टावर कंपनी ने डिविडेंड पर किया ये ऐलान

Next Post

सलमान खान ने बताया गुस्से में जाने के बाद भी क्यों नहीं छोड़ पाते हैं बिग बॉस शो

Next Post
सलमान खान पर कस सकता है कानूनी शिकंजा? कोर्ट ने बताया- पड़ोसी के पास हैं सबूत

सलमान खान ने बताया गुस्से में जाने के बाद भी क्यों नहीं छोड़ पाते हैं बिग बॉस शो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्रीलंका सरकार पर बड़ा साइबर हमला, 2.5 मिलियन डॉलर की रकम गायब
  • 2020 चीन तनाव पर नरवणे का स्पष्ट बयान: “न अकेले थे, न असमर्थित”
  • विवाह शोषण का माध्यम नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • भारत का वैश्विक दृष्टिकोण बदल रहा है, सभ्यता आधारित शक्ति बन रहा है देश: केनेथ जस्टर
  • रूस ने 22,000 किलोग्राम सोना बेचा, बढ़ते बजट घाटे के बीच उठाया आर्थिक कदम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In