नई दिल्ली:अगर आप इनिशियल पब्लिक आफरिंग यानी आईपीओ (IPO) में दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। इस सप्ताह एक और एसएमई कंपनी का आईपीओ निवेश के लिए ओपन हो रहा है। यह आईपीओ ओरियाना पावर का है। ओरियाना पावर का आईपीओ मंगलवार 1 अगस्त, 2023 को सदस्यता के लिए खुलेगा। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹115 से ₹118 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। एनर्जी कंपनी आईपीओ के जरिए करीब ₹60 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। यह इश्यू गुरुवार, 3 अगस्त को बंद हो जाएगा।
क्या चल रहा जीएमपी
ओरियाना पावर का आईपीओ प्राइस ₹115 से ₹118 प्रति इक्विटी शेयर है। ग्रे मार्केट में यह शेयर 100 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि यह शेयर 218 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। यानी पहले ही दिन निवेशकों को करीबन 90% तक का फायदा हो सकता है। बता दें कि इसके एक Lot में करीबन 1200 शेयर शामिल हैं।
कंपनी के बारे में
बता दें कि ओरियाना पावर इंडस्ट्रियल और कमर्शियल ग्राहकों को सोलर एनर्जी सॉल्यूशन प्रदान करने में माहिर है। यह ऑन-साइट सौर परियोजनाओं जैसे छत और जमीन पर लगे सिस्टम के साथ-साथ ऑफ-साइट सौर फार्म यानी ओपन एक्सेस स्थापित करके कम कार्बन एनर्जी सॉल्यूशन प्रदान करता है। मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए, कंपनी ने 133.9 करोड़ रुपये का राजस्व और 12.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

