नई दिल्ली:भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम अनेक दमदार रिकॉर्ड हैं। टीम इंडिया की ‘रन मशीन’ कहे जाने वाले कोहली ने हाल ही में 76वां इंटरनेशनल शतक जड़ा है। कोहली सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने के मामले ऑस्ट्र्र्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पछाड़ चुके हैं। कोहली से आगे सिर्फ भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने अपने करियर में 100 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाईं। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 121 रन की पारी खेली थी, जो उनका सबसे लंबे फॉर्मेट में 29वां सैकड़ा है।
34 वर्षीय कोहली फिलहाल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने इस फॉर्मट में 12898 रन जोड़े हैं। कोहली कई बड़े कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं लेकिन वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स ने उन्हें आने वाले समय को लेकर वॉर्निंग दी है। सोबर्स इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं कि कोहली करियर के अंत तक सभी बड़े बैटिंग रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
सोबर्स ने रेव स्पोर्ट्ज से बातचीत में कहा कि मैं ऐसा नहीं कहूंगा क्योंकि कभी-कभी गेम बहुत ही फनी हो सकता है। आपके पास कुछ ऐसे गेंदबाज भी हो सकते हैं जो अच्छे हों। ऐसे खिलाड़ी हैं जो कई बार गेंद के साथ कुछ ऐसी चीजें कर सकते हैं जिनके बारे में आप सोचते भी नहीं हैं। आप अक्सर इस तरह के खिलाड़ियों के साथ खेलते रहे हैं और अगर आप काफी अच्छे हैं तो आखिरकार आप आगे बढ़ेंगे।
हालांकि, सोबर्स ने कोहली को शनादार खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वह एक अच्छा खिलाड़ी है। उसके पास सही दृष्टिकोण और एटीट्यूड है और वह बहुत अच्छा खेलता है। उन्होंने जिस तादाद में रन बनाए हैं, उससे मैं आश्चर्यचकित नहीं।
गौरतलब है कि कोहली वेस्टइंडीज के विरुद्ध तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। कोहली की पहले वनडे में बैटिंग नहीं आई और उन्हें दूसरे मैच में आराम दिया गया। यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच एक अगस्त को निर्णायक मुकाबले खेला जाएगा।
गौरतलब है कि कोहली वेस्टइंडीज के विरुद्ध तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं। कोहली पहले मैच में बैटिंग के लिए नहीं उतरे जबकि दूसरे मुकाबले में उन्हें आराम दिया गया। भारत और वेस्टइंडीज सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। तीसरा और निर्णायक वनडे एक अगस्त को खेला जाएगा।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

