नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने सोमवार 21 जुलाई को आयरलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह को सौंपी गई है। बुमराह लगभग 10 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं और आते ही उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। इस भारतीय तेज गेंदबाज ने अपना आखिरी मैच भारत के लिए सितंबर 2022 में खेला था। लगातार पीठ की चोट से परेशान चल रहे बुमराह अब सर्जरी के बाद वापसी कर रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ इस सीरीज से उनके एशिया कप और वर्ल्ड कप का फ्यूचर तय होगा।
आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम- टीम – जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

