नई दिल्ली:वालमार्ट (Walmart Inc) ने फ्लिपकार्ट (Flipkart) में टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट (Tiger Global Management’s) की बची हुई हिस्सेदारी को खरीद लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार वालमार्ट ने इस हिस्से के लिए 1.4 अरब डॉलर का भुगतान टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट को किया है। इस फैसले से एक बात तो साफ हो गई है कि वालमार्ट भारत के रिटेल मार्केट को लेकर उत्साहित है। बता दें, यह ट्राजेक्शन पिछले दिनों हुआ है।
फ्लिपकार्ट का वैल्यूएशन हुआ कम
समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग के अनुसार यह नई डील फ्लिपकार्ट के 35 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर हुआ है। जोकि 2021 के फ्लिपकार्ट के वैल्यूएशन से काफी कम है। 2 साल पहले फ्लिपकार्ट की वैल्यूएशन 38 अरब डॉलर बताया गया था। हालांकि, इस पूरे मसले पर फ्लिपकार्ट के प्रवक्ताओं का कोई बयान नहीं आया है।
ईटी रिपोर्ट के अनुसार वेंचर कैपिटल फर्म ACCEL ने भी अपनी 1 प्रतिशत हिस्सेदारी को वालमार्ट को बेच दिया है।
टाइगर ग्रुप लम्बे समय से फ्लिपकार्ट के साथ जुड़ा था। फंड लेने वाले राउंड बी के दौरान टाइगर ग्लोबल ने फ्लिपकार्ट में 42 मिलियन के वैल्यूएशन पर 8.6 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। 2010 से 2015 के कंपनी ने फ्लिपकार्ट में 1.2 बिलियन डॉलर का इंवेस्टमेंट किया। साल 2017 में टाइगर ग्रुप ने अपनी हिस्सेदारी को सॉफ्टबैक ग्रुप क्रॉप को बेच दिया था। एक साल बाद अपनी कुछ हिस्सेदारी वालमार्ट को भी बेच दिया था।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

