• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पुलिस सबकी सुरक्षा नहीं कर सकती, बोले सीएम खट्टर- करोड़ों की आबादी पर 60,000 पुलिसकर्मी

पुलिस सबकी सुरक्षा नहीं कर सकती, बोले सीएम खट्टर- करोड़ों की आबादी पर 60,000 पुलिसकर्मी

August 2, 2023
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कीमतों में स्थिरता बरकरार

May 5, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: एफआईआर के लिए सीधे हाई कोर्ट नहीं जा सकेंगे

May 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

रूस-यूक्रेन में ‘डबल सीज़फायर’, लेकिन स्थायी शांति अब भी दूर

May 5, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ईरान युद्ध पर घटते समर्थन के दावों को ट्रंप ने बताया ‘फेक पोल’

May 5, 2026
भारत-जमैका संबंधों को नई गति, जयशंकर की उच्चस्तरीय वार्ता

भारत-जमैका संबंधों को नई गति, जयशंकर की उच्चस्तरीय वार्ता

May 5, 2026
भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

जमैका में भारतीय प्रवासियों की 180 साल पुरानी विरासत को नमन, एस. जयशंकर ने ‘ओल्ड हार्बर’ में दी श्रद्धांजलि

May 5, 2026
यूएई पर मिसाइल-ड्रोन हमले: यूरोपीय संघ और सऊदी अरब ने जताई कड़ी आपत्ति

यूएई पर मिसाइल-ड्रोन हमले: यूरोपीय संघ और सऊदी अरब ने जताई कड़ी आपत्ति

May 5, 2026
राबड़ी देवी

राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का फिर नोटिस

May 5, 2026
मौसम का कहर: आकाशीय बिजली और तूफान से 44 लोगों की जान गई

मौसम का कहर: आकाशीय बिजली और तूफान से 44 लोगों की जान गई

May 5, 2026
पायलट का केंद्र पर निशाना: बजट 2026 आम जनता के लिए निराशाजनक

केरल में सीएम चयन पर मंथन तेज, सचिन पायलट बोले—दो नामों पर बनती है सहमति

May 5, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बंगाल में बदला जनादेश का रुख

May 5, 2026
इंडिया गॉट लेटेंट विवाद पर डॉक्यूमेंट्री लाएंगे रणवीर इलाहाबादिया, अगले महीने रिलीज का ऐलान

इंडिया गॉट लेटेंट विवाद पर डॉक्यूमेंट्री लाएंगे रणवीर इलाहाबादिया, अगले महीने रिलीज का ऐलान

May 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर हरियाणा

पुलिस सबकी सुरक्षा नहीं कर सकती, बोले सीएम खट्टर- करोड़ों की आबादी पर 60,000 पुलिसकर्मी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 2, 2023
in हरियाणा
Reading Time: 1 min read
A A
0
पुलिस सबकी सुरक्षा नहीं कर सकती, बोले सीएम खट्टर- करोड़ों की आबादी पर 60,000 पुलिसकर्मी

चंडीगढ़:हरियाणा के नूंह में पहले और फिर गुरुग्राम और पलवर समेत कुछ अन्य जिलों में हिंसा भड़कने के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान सामने आया है। सीएम खट्टर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हर एंगल से इस हिंसा की जांच हो रही है। सीएम ने आगे कहा कि सबकी सुरक्षा पुलिस नहीं कर सकती है। सीएम ने कि हर व्यक्ति की सुरक्षा पुलिस द्वारा करना संभव नहीं हो सकता है। इसलिए शांति का वातावरण बना रहे हैं ताकि शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। खट्टर ने कहा कि 2,7 करोड़ की पर आबादी 60 हजार पुलिसकर्मी हैं तो कैसे सबकी सुरक्षा करें।

घटना को लेकर मीडिया से बातचीत में सीएम खट्टर ने आगे कहा कि दोषियों की पहचान की जा रही है। किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा। उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई की जाएगी। हिंसा की हर पहलू से जांच की जा रही है। सीसीटीवी, फोन कॉल से जांच हो रही है। इधर मोनू मानेसर पर सीएम खट्टर ने कहा कि राजस्थान पुलिस मोनू मानेसर पर कार्रवाई करे। राजस्थान पुलिस बजरंग दल के मोनू मानेसर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है, हरियाणा सरकार मदद करेगी। सीएम ने बताया कि अब तक 116 लोग गिरफ्तार किये गये हैं। सीएम ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों को 57 लाख रुपये मुआवजा के तौर पर दिये जाएंगे।

नुकसान का कर रहे आंकलन – सीएम खट्टर

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि हम पोर्टल के जरिए इस हिंसा में हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। सीएम ने बताया कि हर हालात पर बारिकी से नजर रखी जा रही है और इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति की अपील भी की है। सीएम ने कहा कि हमारे पास 60 हजार जवान हैं, ऐसे में पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकती। सीएम ने बताया कि उन्होंने अर्धसैनिक बलों की 4 अतिरिक्त कंपनियां मांगी हैं लेकिन पुलिस या सेना की गारंटी कोई नहीं ले सकता है। सीएम ने जानकारी दी है कि 116 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और 90 आरोपी हिरासत में हैं।

SIT करेगी हिंसा की जांच

हरियाणा में पिछले दिनों फैली साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर डीजीपी पी के अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि स्थिति काबू में है और सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी। उधर बजरंग दल के एक घायल कार्यकर्ता की मौत होने के साथ ही प्रदेश में फैली सांप्रदायिक हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर बुधवार को छह हो गयी जबकि गुरुग्राम में कई दुकानों तथा गोदामों को आग के हवाले कर दिया गया। विश्व हिंदू परिषद ने बजरंग दल के एक घायल कार्यकर्ता की मौत की सूचना दी। डीजीपी पी के अग्रवाल ने राज्य में साम्प्रदायिक हिंसा की स्थिति पर पीटीआई भाषा को बताया कि  स्थिति काबू में है और सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के मोनू मानेसर की भूमिका की जांच की जा रही है और दंगों के संबंध में नूंह में 41 प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं।

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला

इधर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल द्वारा निकाले जा रहे मार्च के दौरान दिल्ली-एनसीआर में कोई घृणा भाषण न दिया जाए और ना ही किसी तरह की हिंसा हो। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति एस.वी. भट्टी की पीठ ने यह भी आदेश दिया कि अतिरिक्त पुलिस या अर्धसैनिक बल तैनात किए जाएं और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। अदालत ने प्रदर्शन और रैली पर रोक नहीं लगाई है।

Previous Post

सरलता से होती है आत्मा की शुद्धि : अध्यात्म वेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post

ज्ञानवापी से हिंदू चिह्न मिटाए जा रहे, मुस्लिमों का प्रवेश रोकने के लिए वाराणसी कोर्ट में एक और याचिका दायर

Next Post
ज्ञानवापी केस में आगे क्या होगा, कल 2 बजे बताएगी अदालत

ज्ञानवापी से हिंदू चिह्न मिटाए जा रहे, मुस्लिमों का प्रवेश रोकने के लिए वाराणसी कोर्ट में एक और याचिका दायर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कीमतों में स्थिरता बरकरार
  • सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: एफआईआर के लिए सीधे हाई कोर्ट नहीं जा सकेंगे
  • रूस-यूक्रेन में ‘डबल सीज़फायर’, लेकिन स्थायी शांति अब भी दूर
  • ईरान युद्ध पर घटते समर्थन के दावों को ट्रंप ने बताया ‘फेक पोल’
  • भारत-जमैका संबंधों को नई गति, जयशंकर की उच्चस्तरीय वार्ता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In