• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
निर्यात में भारी गिरावट, मुद्रास्फिति ऊपर; संकट में क्यों चीन की अर्थव्यवस्था?

चीन की सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था से भारत और दुनिया पर क्या पड़ेगा असर, जानें उम्मीदें और खतरे

August 4, 2023
हैदराबाद में आईपीएस का साहसिक प्रयोग, 3 घंटे में उजागर हुई हकीकत

हैदराबाद में आईपीएस का साहसिक प्रयोग, 3 घंटे में उजागर हुई हकीकत

May 7, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

May 7, 2026
ऑपरेशन सिंदूर: फिल्म टाइटल के लिए प्रोड्यूसर्स में होड़

सिंदूर का संदेश : अब भारत सहन नहीं, प्रतिकार करता है

May 7, 2026
राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर भारत के अटूट संकल्प का प्रतीक : राजनाथ सिंह

May 7, 2026
भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाया : टॉम कूपर

भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाया : टॉम कूपर

May 7, 2026
हिमाचल में चुनावी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने खींची अंतिम रेखा

खनिज अधिकार कर विवाद : सुप्रीम कोर्ट 20 मई को करेगा सुनवाई

May 7, 2026
मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

May 7, 2026
भारत से रिश्तों पर गर्व, अमेरिका को ईरान की दो टूक; कहा- हम भी सुपरपावर

भारत से रिश्तों पर गर्व, अमेरिका को ईरान की दो टूक; कहा- हम भी सुपरपावर

May 7, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

“समझौता करो, नहीं तो बमबारी होगी” : डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी

May 7, 2026
सूरीनाम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, गिरमिटिया संघर्ष को बताया प्रेरणा

सूरीनाम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, गिरमिटिया संघर्ष को बताया प्रेरणा

May 7, 2026
भाजपा की बंगाल जीत पर बांग्लादेश की नजर, सीमा पर ‘पुशबैक’ को लेकर बढ़ी चिंता

भाजपा की बंगाल जीत पर बांग्लादेश की नजर, सीमा पर ‘पुशबैक’ को लेकर बढ़ी चिंता

May 7, 2026
संकट की आंधी में स्थिर भारत — अवसर गढ़ती एक उभरती शक्ति

संकट की आंधी में स्थिर भारत — अवसर गढ़ती एक उभरती शक्ति

May 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

चीन की सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था से भारत और दुनिया पर क्या पड़ेगा असर, जानें उम्मीदें और खतरे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 4, 2023
in ओपिनियन, बिजनेस, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
निर्यात में भारी गिरावट, मुद्रास्फिति ऊपर; संकट में क्यों चीन की अर्थव्यवस्था?

दुनिया की फैक्टरी माने जाने वाले चीन की अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ रही है। इससे यह सवाल पैदा होता है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था सुस्त क्यों पड़ रही है। जहां तक ​​भारत पर असर की बात है तो अच्छी और बुरी दोनों खबरें हैं। मिंट के एन. माधवन ने इन दोनों पहलुओं की पड़ताल की है।

चीन की आर्थिक स्थिति: 18 ट्रिलियन डॉलर की चीनी अर्थव्यवस्था काफी धीमी हो रही है। इसका पीएमआई सूचकांक जून में 50.5 था जो जुलाई में घटकर 49.1 रह गया। यह आंकड़ा 50 से नीचे जाने पर सुस्ती की संकेत देता है। चीन की सेवा पीएमआई भी मई में 57.1 से गिरकर जून में 53.9 पर आ गई। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में, इसकी अर्थव्यवस्था पहली तिमाही के मुकाबले केवल 0.8% बढ़ी। आईएमएफ के अनुसार, चीन की अर्थव्यवस्था 2023 में 5.2% की रफ्तार से बढ़ेगी। यह रफ्तार वर्ष 2022 में 3% और 2021 में 8.4% थी। चीन सरकार की तरफ से अब तक किसी भी बड़े प्रोत्साहन की घोषणा नहीं हुई है।

इस मंदी का कारण: चीन के बाजार की सुस्ती की वजह रियल एस्टेट बाजार में संकट, गिरता निर्यात और कमजोर उपभोक्ता खर्च हैं। गौरतलब है कि जुलाई में घरों की बिक्री में 33% की गिरावट आई। यह प्रमुख तथ्य है कि चीन की जीडीपी में निर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी 20% है। महंगाई से जूझते विकसित देशों की तरफ से मांग में कमी आई है। साथ ही कई बड़े खिलाड़ी अपने कारोबार को चीन से बाहर स्थानांतरित कर रहे हैं। इससे भी निर्यात में कमी आई है। इससे बेरोजगार बढ़ने के साथ घरेलू उपभोक्ता खर्च में कमी आई है।

इसका दुनिया पर क्या असर होगा: आईएमएफ का कहना है कि चीन की आर्थिक वृद्धि दर में एक प्रतिशत की वृद्धि से अन्य देशों में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि होती है। संघर्षरत चीनी अर्थव्यवस्था से वैश्विक सुधार को शुरुआती स्थिति में ही बाधित कर देगी। आईएमएफ के अनुसार, 2022 में 3.5% के मुकाबले 2023 में वैश्विक वृद्धि अब केवल 3% होगी। वर्ष 2023 में वैश्विक विकास में चीन और भारत की तरफ से 50% से अधिक योगदान करने की उम्मीद है।

भारत को फायदा हो सकता है: जैसे-जैसे चीन धीमा होगा, वैसे-वैसे उसकी तेल और अन्य वस्तुओं की मांग बढ़ेगी। भारतीय कंपनियां कम कीमतों पर उन तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है। चीनी अर्थव्यवस्था में वर्तमान सुस्ती को देखते हुए माना जा रहा है कि उच्च विकास दर का युग बीत चुका है। ऐसे में भारत दुनियाभर को सामान और सेवाएं प्रदान करने वाला वैकल्पिक स्रोत बन कर उभर सकता है।

नकारात्मक प्रभाव की आशंका: हां, चीन भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। वर्ष 2021-22 में, भारत के व्यापार में इसका हिस्सा 11.2% यानी 116 अरब डॉलर था। यदि चीन की अर्थव्यवस्था संघर्ष करती है, तो चीनी आबादी खर्च घटाएगी, जिसका अर्थ है भारत से निर्यात कम होगा। सस्ता चीनी सामान भारत में डंप होने की संभावना बढ़ जाएगी, जिससे छोटे भारतीय व्यवसायों पर असर पड़ेगा। भारत अभी भी अपने ज्यादातर सक्रिय फार्मास्युटिकल, सौर फोटोवोल्टिक सेल्स और ईवी बैटरी पार्ट के लिए चीन पर निर्भर है। उनकी आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।

 

Previous Post

यूं बनाएं चीज मसाला आलू

Next Post

लैपटॉप, टैबलेट, कंप्यूटर के आयात पर लगी रोक, सरकार का बड़ा फैसला

Next Post
लैपटॉप, टैबलेट, कंप्यूटर के आयात पर लगी रोक, सरकार का बड़ा फैसला

लैपटॉप, टैबलेट, कंप्यूटर के आयात पर लगी रोक, सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हैदराबाद में आईपीएस का साहसिक प्रयोग, 3 घंटे में उजागर हुई हकीकत
  • बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग
  • सिंदूर का संदेश : अब भारत सहन नहीं, प्रतिकार करता है
  • ऑपरेशन सिंदूर भारत के अटूट संकल्प का प्रतीक : राजनाथ सिंह
  • भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाया : टॉम कूपर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In