• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
औरंगजेब के मकबरे पर क्या करने गए ओवैसी? भाजपा ने उद्धव सरकार को दी राजद्रोह लगाने की चुनौती

औरंगजेब के मकबरे पर क्या करने गए ओवैसी? भाजपा ने उद्धव सरकार को दी राजद्रोह लगाने की चुनौती

May 13, 2022
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; राहुल-खड़गे ने जताया दुख

July 12, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश

July 12, 2026
कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

July 12, 2026
कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

July 12, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

July 12, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 12, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 12, 2026
नदरू चिप्स की आसान रेसिपी, मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक

नदरू चिप्स की आसान रेसिपी, मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक

July 12, 2026
त्रयोदशी का रहस्य और प्रदोष व्रत की दोहरी शक्ति

प्रदोष व्रत: जब संध्या की बेला में शिव कृपा का द्वार खुलता है

July 12, 2026
आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

July 12, 2026
महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

July 11, 2026
पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

औरंगजेब के मकबरे पर क्या करने गए ओवैसी? भाजपा ने उद्धव सरकार को दी राजद्रोह लगाने की चुनौती

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 13, 2022
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
औरंगजेब के मकबरे पर क्या करने गए ओवैसी? भाजपा ने उद्धव सरकार को दी राजद्रोह लगाने की चुनौती

मुंबई:हनुमान चालीसा और मस्जिदों में लाउडस्पीकर विवाद के बीच महाराष्ट्र में औरंगजेब की एंट्री हो चुकी है। दरअसल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी गुरुवार को औरंगाबाद शहर के खुल्दाबाद में मुगल सम्राट औरंगजेब के मकबरे पर गए थे। जिसको लेकर भाजपा महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर निशाना साध रही है।

भाजपा ने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को औरंगजेब के मकबरे पर जाने को लेकर अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ राजद्रोह लगाने की चुनौती दी। बता दें कि ओवैसी गुरुवार को एक जनसभा में शामिल होने के लिए औरंगाबाद के शहर में थे।

भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, “आज, हम उद्धव ठाकरे सरकार को ओवैसी के खिलाफ देशद्रोह के आरोपों के तहत कार्रवाई करने की चुनौती देते हैं। उन्हें अब अपने साहस का प्रदर्शन करना चाहिए और इस राष्ट्र विरोधी कृत्य के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।”

कदम ने कहा, “ओवैसी का सम्मान दिखाने के लिए औरंगजेब के सामने झुकना हिंदुओं के साथ विश्वासघात और अपमान है। यह राष्ट्रविरोधी कृत्य है। हम इतिहास को कैसे भूल सकते हैं? औरंगजेब ने महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज को परेशान किया और उनके खिलाफ साजिश रची थी। उसने संभाजी महाराज को बेरहमी से प्रताड़ित किया और मार डाला।”

एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के खुल्दाबाद में मुगल सम्राट औरंगजेब के मकबरे पर जाने की सत्तारूढ़ शिवसेना ने भी आलोचना की। शिवसेना ने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने “समाज में समस्याएं पैदा करने” की कोशिश की तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ओवैसी ने औरंगाबाद शहर में एक रैली को संबोधित करने से पहले गुरुवार को मकबरे का दौरा किया था।

भाजपा ने एमवीए सरकार पर निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार सवाल उठाने की हिम्मत करने वालों के खिलाफ देशद्रोह के आरोप लगा रही है। बता दें कि राणा दंपति को यह कहने के लिए गिरफ्तार किया गया था कि वे ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करना चाहते हैं।

Previous Post

विदेश में बजट हनीमून

Next Post

कांग्रेस चिंतन शिविर: सोनिया गांधी ने खींची लक्ष्मण रेखा

Next Post
कांग्रेस चिंतन शिविर: सोनिया गांधी ने खींची लक्ष्मण रेखा

कांग्रेस चिंतन शिविर: सोनिया गांधी ने खींची लक्ष्मण रेखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; राहुल-खड़गे ने जताया दुख
  • मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश
  • कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी
  • कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत
  • भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In