• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लालू के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों से मिले 2 करोड़ कैश, ईडी जांच में 250 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा

लालू के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों से मिले 2 करोड़ कैश, ईडी जांच में 250 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा

March 9, 2024
राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

राम मंदिर दान पेटी से चोरी पर SIT रिपोर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की खामियां भी उजागर

July 7, 2026
अन्ना बनाम नई युवा राजनीति? अभिजीत दीपके के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा

अन्ना बनाम नई युवा राजनीति? अभिजीत दीपके के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा

July 7, 2026
सिंधु जल संधि पर फिर आमने-सामने भारत–पाकिस्तान

जल कूटनीति पर भारत-पाक टकराव, सिंधु जल संधि को लेकर बढ़ी तल्खी

July 7, 2026
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की एंट्री पर विवाद, कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की एंट्री पर विवाद, कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट

July 7, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में उछाल का असर नहीं, पेट्रोल-डीजल के रेट में आज भी राहत

July 7, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, घरेलू उपभोक्ताओं को मिली राहत

July 7, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

‘मेक इन इंडिया’ पर राहुल गांधी के सवाल, बोले- छोटे कारोबारियों की आवाज दबाई जा रही

July 7, 2026
कश्मीर पर गलत नक्शा दिखाना पड़ा भारी, भारतीय अधिकारी ने मौके पर जताया विरोध

कश्मीर पर गलत नक्शा दिखाना पड़ा भारी, भारतीय अधिकारी ने मौके पर जताया विरोध

July 7, 2026
पनडुब्बी से मिसाइल परीक्षण के बाद चीन के परमाणु विस्तार पर अमेरिका की चिंता

पनडुब्बी से मिसाइल परीक्षण के बाद चीन के परमाणु विस्तार पर अमेरिका की चिंता

July 7, 2026
रूस और यूक्रेन के बीच अस्थायी शांति, ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान

पुतिन और जेलेंस्की से बातचीत के बाद ट्रंप बोले- यूक्रेन युद्ध का समाधान अब पहले से ज्यादा करीब

July 7, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप की ईरान को चेतावनी – ‘समझौता करो, वरना सब खत्म हो जाएगा’

July 7, 2026
आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ पर कॉपी के आरोप, ‘ला फेम निकिता’ से तुलना तेज

शुरुआती उड़ान के बाद ‘अल्फा’ की रफ्तार धीमी

July 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

लालू के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों से मिले 2 करोड़ कैश, ईडी जांच में 250 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 9, 2024
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
लालू के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों से मिले 2 करोड़ कैश, ईडी जांच में 250 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा

File Photo

पटना:आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी एवं बिहार के बड़े बालू कारोबारी सुभाष यादव के 8 ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने शनिवार को एक साथ छापेमारी की। सुभाष अवैध बालू खनन के लिए राज्य में कुख्यात कंपनी ब्रॉडसॉन्स लिमिटेड के एक प्रमुख निदेशक हैं। इस कंपनी के सभी निदेशकों पर पहले ही ईडी का शिकंजा कसा जा चुका है। सुभाष यादव और उनके कुछ करीबी रिश्तेदारों से जुड़े इन सभी ठिकानों पर शनिवार सुबह से शुरू हुई यह कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। इनमें दानापुर के नारियल घाट स्थित उसका घर के अलावा दानापुर में ही नासरीगंज, शाहपुर, यदुवंशी नगर, मनेर में हल्दी छपरा तथा पटना के गोल रोड, बोरिंग कैनाल रोड स्थित उनका कार्यालय समेत अन्य स्थान शामिल हैं। दानापुर में मौजूद उनके दो घरों से अब तक दो करोड़ रुपये कैश के अलावा पटना, रांची समेत अन्य स्थानों पर जमीन-जायदाद से संबंधित बड़ी संख्या में कागजात तथा अनेक माध्यमों में निवेश से जुड़े काफी संख्या में दस्तावेज बरामद किए जा चुके हैं। फिलहाल सभी दस्तावेजों की सघन जांच चल रही है।

सुभाष यादव मूलरूप से दानापुर अनुमंडल में आने वाले हेतनपुर दियारा के रहने वाले हैं। वह आरजेडी से चुनाव लड़ चुके हैं और लालू के करीबी माने जाते हैं। छापेमारी के दौरान सुभाष और उनके एक करीबी रिश्तेदार अशोक यादव से जांच अधिकारियों ने कई पहलुओं पर घंटों पूछताछ की। जांच में यह बात सामने आई कि उनकी मालिकाना हक वाली कंपनी ब्रॉडसॉन्स ने बिहार के विभिन्न बालू घाटों पर अवैध खनन और बिना चालान या गलत चालान की बिनाह पर 250 करोड़ से अधिक का राजस्व चोरी कर ली थी। इस मामले में धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) और कइयों की काली के निवेश से जुड़े कई तथ्य सामने आने पर ईडी ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

इससे पहले 2022 में इनकम टैक्स विभाग ने आयकर चोरी के आरोप में उनके ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर की थी। इसमें करोड़ों की आयकर चोरी सामने आई थी। ईडी ब्रॉडसॉन कंपनी के अन्य निदेशकों पर पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। उनके ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी। इसी मामले में जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ, कंपनी के एमडी अशोक गुप्ता, उनके बेटे कन्हैया कुमार समेत अन्य लोग जेल जा चुके हैं। अभी भी तकरीबन सभी आरोपी जेल में बंद हैं। इस कंपनी के झारखंड के कुछ निदेशक भी जेल में बंद हैं, जो उस राज्य में भी कई बालू घाटों पर अवैध खनन के मामले में शामिल हैं। सुभाष यादव इस कंपनी के अंतिम निदेशक हैं, जिन पर ईडी ने कार्रवाई शुरू की है।

Previous Post

पति मोदी-मोदी करे तो खाना मत देना, दे देना सिर की कसम, महिलाओं से बोले केजरीवाल

Next Post

लोकसभा चुनाव की तारीखों का कब हो सकता है ऐलान? J&K इलेक्शन पर भी अपडेट

Next Post
लोकसभा चुनाव की तारीखों का कब हो सकता है ऐलान? J&K इलेक्शन पर भी अपडेट

लोकसभा चुनाव की तारीखों का कब हो सकता है ऐलान? J&K इलेक्शन पर भी अपडेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राम मंदिर दान पेटी से चोरी पर SIT रिपोर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की खामियां भी उजागर
  • अन्ना बनाम नई युवा राजनीति? अभिजीत दीपके के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा
  • जल कूटनीति पर भारत-पाक टकराव, सिंधु जल संधि को लेकर बढ़ी तल्खी
  • मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की एंट्री पर विवाद, कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट
  • कच्चे तेल में उछाल का असर नहीं, पेट्रोल-डीजल के रेट में आज भी राहत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In