• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आप विधायक आतिशी का दावा, अवैध वसूली के लिए भाजपा ने मंदिर पर चिपकाया नोटिस, नहीं चलने देंगे बुलडोजर

आतिशी का भाजपा से ऑफर मिलने का दावा, कहा- राघव चड्ढा समेत 4 की होगी गिरफ्तारी

April 2, 2024
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

केजरीवाल बोले- E20 पेट्रोल पर सरकार जिद न करे, जनता को दें दूसरा विकल्प

July 7, 2026
फर्जी बयान पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश

फर्जी बयान पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश

July 7, 2026
ईडी

टीएमसी फंड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता में पांच ठिकानों पर छापेमारी

July 7, 2026
लैंड फॉर जॉब स्कैम: लालू-तेजस्वी समेत 46 पर आरोप तय, चलेगा केस

सम्राट चौधरी के निशाने से नहीं डरता, मैं शेर हूं : लालू प्रसाद यादव

July 7, 2026
‘बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की बीमारी…’ राजस्थान में तबादले के लिए सवा लाख आवेदन

‘बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की बीमारी…’ राजस्थान में तबादले के लिए सवा लाख आवेदन

July 7, 2026
राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

राम मंदिर दान पेटी से चोरी पर SIT रिपोर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की खामियां भी उजागर

July 7, 2026
अन्ना बनाम नई युवा राजनीति? अभिजीत दीपके के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा

अन्ना बनाम नई युवा राजनीति? अभिजीत दीपके के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा

July 7, 2026
सिंधु जल संधि पर फिर आमने-सामने भारत–पाकिस्तान

जल कूटनीति पर भारत-पाक टकराव, सिंधु जल संधि को लेकर बढ़ी तल्खी

July 7, 2026
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की एंट्री पर विवाद, कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की एंट्री पर विवाद, कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट

July 7, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में उछाल का असर नहीं, पेट्रोल-डीजल के रेट में आज भी राहत

July 7, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, घरेलू उपभोक्ताओं को मिली राहत

July 7, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

‘मेक इन इंडिया’ पर राहुल गांधी के सवाल, बोले- छोटे कारोबारियों की आवाज दबाई जा रही

July 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

आतिशी का भाजपा से ऑफर मिलने का दावा, कहा- राघव चड्ढा समेत 4 की होगी गिरफ्तारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 2, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
आप विधायक आतिशी का दावा, अवैध वसूली के लिए भाजपा ने मंदिर पर चिपकाया नोटिस, नहीं चलने देंगे बुलडोजर

File Photo

नई दिल्ली:कथित शराब घोटाले में नाम उछलने के बाद दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को चुप्पी तोड़ी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सनसनीखेज आरोप लगाए। आतिशी ने दावा किया कि उनके एक करीबी व्यक्ति के माध्यम से भाजपा ने उनसे संपर्क किया है। बकौल आतिशी उसे कहा गया कि यदि वह भाजपा में शामिल नहीं हुईं तो एक महीने में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आप नेता ने यह भी दावा किया कि उनके अलावा सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जा सकता है। वहीं भाजपा ने आतिशी से उस व्यक्ति का नाम बताने को कहा गया जिसने उन्हें ऑफर दिया है।

आतिशी ने कहा, ‘मैं देशभर के लोगों को बताना चाहती हूं कि भाजपा ने मेरे व्यक्तिगत, बहुत करीबी के माध्यम से मुझे भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क किया। मुझे कहा गया कि मैं भाजपा जॉइन कर लूं, अपना करियर बचा लूं और यदि भाजपा जॉइन नहीं किया तो आने वाले एक महीने में ईडी मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मेरे बहुत करीबी व्यक्ति के माध्यम से बताया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा ने मन बना लिया है कि आप और इसके सभी नेताओं को वो कुचलना चाहते हैं।’

आतिशी ने कहा कि पहले आप के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार किया। अब भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले आप के चार और नेताओं को गिरफ्तार करवाना चाहती है। आतिशी ने कहा, ‘वो मुझे, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार करेंगे।’ इस बीच भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आतिशी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि किसने उनसे संपर्क किया है ताकि उसे पकड़ा जा सके। आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से पहले भी इस तरह के आरोप लगाए गए और भाजपा ने हर बार उसने सबूत की मांग की है।

आतिशी ने कहा कि भाजपा ने उम्मीद की थी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी टूट जाएगी। लेकिन रविवार को रामलीला मैदान की रैली के बाद जिसमें लाखों लोग आए, पिछले 10 दिन से आम आदमी पार्टी के सड़क पर चल रहे संघर्ष के बाद भाजपा को लग रहा है कि आप के चार नेताओं को गिरफ्तार करना काफी नहीं, अब आप के चार और नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। आप नेता ने आशंका जाहिर की कि उनके घर पर आने वाले समय में छापेमारी की जाएगी, समन भेजा जाएगा और गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ईडी की ओर से उनके नाम का जिक्र कोर्ट में किए जाने को लेकर जब सवाल किया गया कि क्या उनकी गिरफ्तारी हो सकती है तो आतिशी ने कहा, ‘यह बिलकुल संभव है। कल जो ईडी ने सौरभ और मेरा नाम लिया, वह एक ऐसे बयान के आधार पर लिया जो पहले से सीबीआई और ईडी की चार्जशीट में है। इस बयान को इसलिए उठाया गया कि भाजपा को लग रहा है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल जाने के बाद भी आम आदमी पार्टी जमीन पर मजबूती से लड़ रही है तो दूसरी पंक्ति के नेताओं को गिरफ्तार किया जाए।

सोमवार को ईडी ने केजरीवाल को कोर्ट में पेश करते हुए दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने विजय नायर के संबंध में अपने मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम लिया है। ईडी के मुताबिक, केजरीवाल से जब विजय नायर से संबंधों को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि उनके बीच संपर्क कम था। कथित तौर पर केजरीवाल ने कहा कि नायर उन्हें नहीं बल्कि आतिश और सौरभ को रिपोर्ट करता था। यह पहली बार है जब आतिशी और सौरभ भारद्वाज का भी नाम कथित शराब घोटाले में लिया गया है।

जिस वक्त ईडी ने कोर्ट में यह दावा किया वहां आतिशी भी मौजूद थीं। कोर्ट से जब आतिशी निकलीं तो मीडिया कर्मियों ने नाम लिए जाने पर उनसे प्रतिक्रिया मांगी, लेकिन आप नेता बिना कोई जवाब दिए चुपचाप निकल गईं। दिनभर आतिशी और सौरभ भारद्वाज की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं है। इसको लेकर भाजपा नेताओं ने चुटकी भी ली। हालांकि, आप नेता जैस्मिन शाह ने कहा कि यह कोई नहीं बात नहीं है। शाह ने कहा कि जब विजय नायर को पहली बार हिरासत में लिया गया था तब उन्होंने भी यही कहा था कि वह केजरीवाल को नहीं बल्कि आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करते थे। आप नेता ने पूछा कि जो फैक्ट पहले से कोर्ट के सामने है उसे दोबारा ईडी क्यों उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी आप के और नेताओं को गिरफ्तार करना चाहती है।

Previous Post

केजरीवाल को गडकरी की वजह से भी जाना पड़ा था जेल, यह पहली नहीं तीसरी तिहाड़ यात्रा

Next Post

हम माफी मांगते हैं; भ्रामक विज्ञापन पर सुप्रीम कोर्ट में बोले बाबा रामदेव, पेशी पर खुद पहुुंचे

Next Post
देश को धोखे में रखा; SC ने पतंजलि कंपनी को लगाई फटकार, एड पर लगाया बैन

हम माफी मांगते हैं; भ्रामक विज्ञापन पर सुप्रीम कोर्ट में बोले बाबा रामदेव, पेशी पर खुद पहुुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • केजरीवाल बोले- E20 पेट्रोल पर सरकार जिद न करे, जनता को दें दूसरा विकल्प
  • फर्जी बयान पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश
  • टीएमसी फंड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता में पांच ठिकानों पर छापेमारी
  • सम्राट चौधरी के निशाने से नहीं डरता, मैं शेर हूं : लालू प्रसाद यादव
  • ‘बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की बीमारी…’ राजस्थान में तबादले के लिए सवा लाख आवेदन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In