दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद जेल पहुंच चुके हैं। सोमवार को कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया जिसके बाद मुख्यमंत्री को तिहाड़ ले जाया गया। यह पहली बार नहीं है जब केजरीवाल को तिहाड़ में रात बितानी पड़ी है। इससे पहले भी दो बार अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ की सलाखों के पीछे रहना पड़ा था। हालांकि, मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें पहली बार जेल जाना पड़ा है।
अरविंद केजरीवाल को सबसे पहले एक ‘क्रांतिकारी’ के तौर पर तिहाड़ जाना पड़ा था। बात 2011 की है जब वह दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रहे थे और जनलोकपाल बिल के लिए अन्ना हजारे के अगुआई में आंदोलन चलाने जा रहे थे। केजरीवाल को धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट ने कुछ अन्य आंदोलनकारियों के साथ उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद केजरीवाल को 2014 में दूसरी बार तिहाड़ जाना पड़ा था। तब वह पूर्व सीएम हो चुके थे। आम आदमी पार्टी के गठन और पहले ही चुनाव के बाद वह दिल्ली में 49 दिन की सरकार चला चुके थे।
केजरीवाल ने मौजूदा केंद्रीय मंत्री और तब भाजपा अध्यक्ष रहे नितिन गडकरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने मीडिया के सामने कुछ दस्तावेज दिखाते हुए दावा किया था गडकरी ने भ्रष्टाचार किया है। नितिन गडकरी ने केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 10 हजार रुपए का बेल बॉन्ड भरने को कहा था लेकिन आप नेता ने इससे इनकार कर दिया था। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेज दिया था। दोनों ही मौकों पर उन्हें अदालतों से राहत भी मिल गई थी। हालांकि, बाद में केजरीवाल ने गडकरी से माफी मांग कर मानहानि केस से पीछा छुड़ा लिया था।
पहली बार है जब केजरीवाल को भ्रष्टाचार केस में जेल जाना पड़ा है। कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। लगातार 9 समन को दरकिनार किए जाने के केजरीवाल को जब कोर्ट से राहत नहीं मिली तो एजेंसी ने उनके घर पर छापा मारते हुए गिरफ्तार र लिया। 10 दिन तक ईडी रिमांड पर पूछताछ के बाद एक अप्रैल को एजेंसी ने उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। ईडी ने केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में रखने की मांग की जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
