• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चुनाव से पहले राजस्थान में घूंघट बनाम बुर्का विवाद, क्यों घिर गए अशोक गहलोत

अशोक गहलोत बोले- कांग्रेस और देश दोनों बड़े संकट में, भाजपा आरक्षण खत्म कर सकती है

April 3, 2024
पुलिस अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके, तिरपाल लगाने की अनुमति की लगाई गुहार

पुलिस अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके, तिरपाल लगाने की अनुमति की लगाई गुहार

July 9, 2026
लोक परिचय, जीवन यात्रा व साधुता का भान कराने में वेश सहायक : महातपस्वी महाश्रमण

लोक परिचय, जीवन यात्रा व साधुता का भान कराने में वेश सहायक : महातपस्वी महाश्रमण

July 9, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

पवार-शिंदे भेंट पर विपक्ष में दरार के संकेत? राउत बोले- भरोसा कमजोर होता है

July 9, 2026
रक्षा से ऊर्जा तक, भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में नई रफ्तार; मोदी यात्रा में सहयोग के 18 नए आयाम

रक्षा से ऊर्जा तक, भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में नई रफ्तार; मोदी यात्रा में सहयोग के 18 नए आयाम

July 9, 2026
अमेरिकी सांसद ने H1B वीजा खत्म करने के लिए नया बिल पेश किया

H-1B वीजा धोखाधड़ी जांच: प्रतिभा का स्वागत हो, लेकिन शोषण पर सख्ती जरूरी

July 9, 2026
अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर हमले का फुटेज जारी किया; तेहरान सख्त

अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर हमले का फुटेज जारी किया; तेहरान सख्त

July 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी को कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, निगरानी में संचालित होंगे फ्रीज किए गए बैंक खाते

July 9, 2026
शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, गोसंरक्षण और राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरा

शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, गोसंरक्षण और राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरा

July 9, 2026
शिंदे के दफ्तर में शरद पवार की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

शिंदे के दफ्तर में शरद पवार की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

July 9, 2026
ऑस्ट्रेलिया के यूरेनियम से रफ्तार पकड़ेगा भारत का हरित भविष्य : पीएम मोदी

ऑस्ट्रेलिया के यूरेनियम से रफ्तार पकड़ेगा भारत का हरित भविष्य : पीएम मोदी

July 9, 2026
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ यूरेनियम निर्यात समझौते को अंतिम रूप दिया: प्रधानमंत्री अल्बानीज

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ यूरेनियम निर्यात समझौते को अंतिम रूप दिया: प्रधानमंत्री अल्बानीज

July 9, 2026
भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई तकनीकी साझेदारी, PACTS लॉन्च

भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई तकनीकी साझेदारी, PACTS लॉन्च

July 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

अशोक गहलोत बोले- कांग्रेस और देश दोनों बड़े संकट में, भाजपा आरक्षण खत्म कर सकती है

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 3, 2024
in राजनीतिक, राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
चुनाव से पहले राजस्थान में घूंघट बनाम बुर्का विवाद, क्यों घिर गए अशोक गहलोत

File Photo

जोधपुर:राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि देश और कांग्रेस दोनों इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में देश के हालात को इस हद तक खराब कर दिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव देश व समाज के भविष्य को आकार देने के साथ-साथ संविधान और लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हो गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपाई आज सर्टिफिकेट बांट रहे हैं कि कौन रामभक्त हैं और कौन नहीं। उनके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी लोगों को भाजपा के झूठे प्रचार और मार्केटिंग से सावधान रहने को कहा।

गहलोत ने ये बातें जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के नामांकन फॉर्म जमा के लिए उम्मेद स्टेडियम में आयोजित सभा में कही। गहलोत ने कहा- जोधपुर सहित राज्य से निर्वाचित अन्य सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से इतने भयभीत हैं कि वे पिछले एक दशक में राज्य के हितों की वकालत करने में विफल रहे हैं।

पीएम समेत भाजपा नेताओं ने भ्रम फैलाया

सभा में गहलोत ने कहा कि ‘प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनहित में कई क्रांतिकारी योजनाएँ लागू की थीं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं के झूठे प्रचार ने भ्रम फैलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि जो भाजपा नेता हमारी सरकार में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते थे वे अब कहाँ हैं? क्या अब उन्हें प्रदेश में आए दिन हो रहीं बलात्कार की घटनाएँ नहीं दिखाई दे रहीं, डकैती सामान्य बात हो गई है, अपराध बढ़ते जा रहे हैं।’

गहलोत बोले- भाजपाई सर्टिफिकेट बांट रहे कौन रामभक्त, कौन नहीं

सचिन पायलट के साथ मतभेदों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि ‘हमारे बीच कोई मतभेद नहीं हैं और हम साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने सभी बेहतर प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।’ आगे उन्होंने कहा ‘राम सभी के दिल में रहते हैं, लेकिन भाजपा ने राम के नाम पर लोगों को बाँटने के काम किया है। आज भाजपा के लोग सर्टिफिकेट बाँट रहे हैं कि कौन राम का भक्त है और कौन नहीं।’

‘भाजपा संविधान में बदलाव के लिए 400 पार का नारा दे रही’

आगे गहलोत ने कहा कि भाजपा आज 400 पार का नारा क्यों दे रही है, दरअसल उन्हें संविधान में कई बदलाव करने हैं, यह भी सम्भव है कि भाजपा आरक्षण को खत्म कर दे। गहलोत ने कहा, चुनावों के बीच केंद्र सरकार ने कांग्रेस के 12 बैंक अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया, जिससे कि कांग्रेस मजबूती से चुनाव नहीं लड़ पाए। अपने भाषण में गहलोत ने संजीवनी घोटाले का जिक्र करते हुए स्थानीय भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि यहाँ के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी कहा कि अब जनता भी भाजपा के एजेंडे को समझ चुकी है और चुनाव नतीजे चौंकाने वाले होंगे। जनता विकास और तरक्की चाहती है और यही बात चुनाव नतीजों में दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि चुनाव पहले भी हुए हैं, सरकारें पहले भी बनी हैं, लेकिन वर्तमान में 147 सांसदों को निलंबित कर पिछले दरवाजे से कानून बनाए जा रहे हैं।

पायलट ने आगे कहा कि यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि चुनाव के दौरान सभी को समान अवसर मिले, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने समेत संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने पर सवाल उठाया और बीजेपी के झूठे प्रचार और मार्केटिंग से सावधान रहने को कहा।

Previous Post

FY25 में 6.6% की दर से बढ़ेगी देश की इकोनॉमी, वर्ल्ड बैंक का अनुमान

Next Post

UNSC में मिल रही थी भारत को जगह, लेकिन नेहरू बोले- चीन को पहले: जयशंकर

Next Post
‘डबल स्टैंडर्ड की दुनिया’, ग्लोबल नॉर्थ की हिप्पोक्रेसी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का तीखा हमला

UNSC में मिल रही थी भारत को जगह, लेकिन नेहरू बोले- चीन को पहले: जयशंकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पुलिस अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके, तिरपाल लगाने की अनुमति की लगाई गुहार
  • लोक परिचय, जीवन यात्रा व साधुता का भान कराने में वेश सहायक : महातपस्वी महाश्रमण
  • पवार-शिंदे भेंट पर विपक्ष में दरार के संकेत? राउत बोले- भरोसा कमजोर होता है
  • रक्षा से ऊर्जा तक, भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में नई रफ्तार; मोदी यात्रा में सहयोग के 18 नए आयाम
  • H-1B वीजा धोखाधड़ी जांच: प्रतिभा का स्वागत हो, लेकिन शोषण पर सख्ती जरूरी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In