• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
‘डबल स्टैंडर्ड की दुनिया’, ग्लोबल नॉर्थ की हिप्पोक्रेसी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का तीखा हमला

UNSC में मिल रही थी भारत को जगह, लेकिन नेहरू बोले- चीन को पहले: जयशंकर

April 3, 2024
पुलिस अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके, तिरपाल लगाने की अनुमति की लगाई गुहार

पुलिस अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके, तिरपाल लगाने की अनुमति की लगाई गुहार

July 9, 2026
लोक परिचय, जीवन यात्रा व साधुता का भान कराने में वेश सहायक : महातपस्वी महाश्रमण

लोक परिचय, जीवन यात्रा व साधुता का भान कराने में वेश सहायक : महातपस्वी महाश्रमण

July 9, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

पवार-शिंदे भेंट पर विपक्ष में दरार के संकेत? राउत बोले- भरोसा कमजोर होता है

July 9, 2026
रक्षा से ऊर्जा तक, भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में नई रफ्तार; मोदी यात्रा में सहयोग के 18 नए आयाम

रक्षा से ऊर्जा तक, भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में नई रफ्तार; मोदी यात्रा में सहयोग के 18 नए आयाम

July 9, 2026
अमेरिकी सांसद ने H1B वीजा खत्म करने के लिए नया बिल पेश किया

H-1B वीजा धोखाधड़ी जांच: प्रतिभा का स्वागत हो, लेकिन शोषण पर सख्ती जरूरी

July 9, 2026
अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर हमले का फुटेज जारी किया; तेहरान सख्त

अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर हमले का फुटेज जारी किया; तेहरान सख्त

July 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी को कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, निगरानी में संचालित होंगे फ्रीज किए गए बैंक खाते

July 9, 2026
शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, गोसंरक्षण और राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरा

शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, गोसंरक्षण और राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरा

July 9, 2026
शिंदे के दफ्तर में शरद पवार की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

शिंदे के दफ्तर में शरद पवार की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

July 9, 2026
ऑस्ट्रेलिया के यूरेनियम से रफ्तार पकड़ेगा भारत का हरित भविष्य : पीएम मोदी

ऑस्ट्रेलिया के यूरेनियम से रफ्तार पकड़ेगा भारत का हरित भविष्य : पीएम मोदी

July 9, 2026
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ यूरेनियम निर्यात समझौते को अंतिम रूप दिया: प्रधानमंत्री अल्बानीज

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ यूरेनियम निर्यात समझौते को अंतिम रूप दिया: प्रधानमंत्री अल्बानीज

July 9, 2026
भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई तकनीकी साझेदारी, PACTS लॉन्च

भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई तकनीकी साझेदारी, PACTS लॉन्च

July 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

UNSC में मिल रही थी भारत को जगह, लेकिन नेहरू बोले- चीन को पहले: जयशंकर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 3, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
‘डबल स्टैंडर्ड की दुनिया’, ग्लोबल नॉर्थ की हिप्पोक्रेसी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का तीखा हमला

File Photo

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अक्सर नेहरू की विदेश नीति की आलोचना करती रही है। खासकर चीन के साथ भारत के संबंध को लेकर नेहरू पर हमलावर रही है। बीते मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधा और दावा किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और चीन के द्वारा भारतीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर कब्जे जैसी समस्याओं के लिए अतीत की गलतियां जिम्मेदार हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता की पेशकश किये जाने के समय के इसके रुख का जिक्र करते हुए जयशंकर ने दावा किया कि एक समय था जब देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू ने कहा था, ‘‘भारत बाद में और चीन पहले।’’

यहां गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को संबोधित करते हुए जयशंकर इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या भारत को पीओके और चीन द्वारा कब्जाए गए भारतीय क्षेत्रों की स्थिति के साथ सामंजस्य बिठाना चाहिए या इन्हें वापस पाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से भाजपा नेता कच्चातिवु द्वीप को श्रीलंका को सौंपे जाने के मुद्दे पर नेहरू और इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर निशाना साध रहे हैं।

जयशंकर ने कहा, ‘‘1950 में तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल ने नेहरू को चीन के प्रति आगाह किया था। पटेल ने नेहरू से कहा था कि आज पहली बार हम दो मोर्चों (पाकिस्तान और चीन) पर ऐसी स्थिति का सामना कर रहे हैं जिसका सामना भारत ने पहले कभी नहीं किया था। पटेल ने नेहरू से यह भी कहा था कि वह चीन की बातों पर विश्वास नहीं करते क्योंकि उनके इरादे कुछ और ही प्रतीत होते हैं और हमें सावधानी बरतनी चाहिए।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘नेहरू ने पटेल को उत्तर दिया था कि आप अनावश्यक रूप से चीन पर संदेह करते हैं। नेहरू ने यह भी कहा था कि हिमालय से हम पर हमला करना किसी के लिए भी असंभव है। नेहरू इसे (चीनी खतरे को) पूरी तरह से खारिज कर रहे थे।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘इतना ही नहीं, जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के विषय पर बहस हुई और हमें इसकी पेशकश की जा रही थी, तब नेहरू का रुख यह था कि हम इसके हकदार हैं लेकिन पहले चीन को यह मिलना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी भारत प्रथम की नीति पर चल रहे हैं, लेकिन एक समय था जब नेहरू कहते थे कि भारत बाद में, चीन पहले।’’

जयशंकर ने कहा कि पटेल कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने के पक्ष में नहीं थे क्योंकि वह वहां के एक न्यायाधीश की सोच को जानते थे।

Previous Post

अशोक गहलोत बोले- कांग्रेस और देश दोनों बड़े संकट में, भाजपा आरक्षण खत्म कर सकती है

Next Post

आज का राशिफल : मेष, कर्क,मकर, मीन वालों के लिए शाम तक का समय शुभ

Next Post
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल : मेष, कर्क,मकर, मीन वालों के लिए शाम तक का समय शुभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पुलिस अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके, तिरपाल लगाने की अनुमति की लगाई गुहार
  • लोक परिचय, जीवन यात्रा व साधुता का भान कराने में वेश सहायक : महातपस्वी महाश्रमण
  • पवार-शिंदे भेंट पर विपक्ष में दरार के संकेत? राउत बोले- भरोसा कमजोर होता है
  • रक्षा से ऊर्जा तक, भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में नई रफ्तार; मोदी यात्रा में सहयोग के 18 नए आयाम
  • H-1B वीजा धोखाधड़ी जांच: प्रतिभा का स्वागत हो, लेकिन शोषण पर सख्ती जरूरी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In