• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
26 अप्रैल को चुने जाएंगे मेयर-डिप्टी मेयर,कल मनोनीत विधायक डालेंगे वोट

26 अप्रैल को चुने जाएंगे मेयर-डिप्टी मेयर,कल मनोनीत विधायक डालेंगे वोट

April 25, 2024
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

उद्धव ठाकरे का भाजपा पर तीखा वार, ‘बाबर जनता पार्टी’ कहकर साधा निशाना

June 29, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में मानसून का असर, कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

June 29, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

कराची हमले पर पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने किया खारिज

June 29, 2026
होर्मुज संकट में भारत की ऊर्जा परीक्षा और विजय की कहानी

होर्मुज संकट में भारत की ऊर्जा परीक्षा और विजय की कहानी

June 29, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

1 जुलाई से एलपीजी उपभोक्ताओं को लेकर चिंता बढ़ी, सरकार ने दी स्पष्टता

June 29, 2026
AI

भारत के आईटी उद्योग पर दबाव: एआई और भू-राजनीति से बढ़ी अनिश्चितता

June 29, 2026
पीएम सूर्य घर योजना: 30 लाख घरों तक सौर ऊर्जा की रोशनी

2030 तक भारत की 90% नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएँ जलवायु जोखिम में: रिपोर्ट

June 29, 2026
भारतीय बाजार में आने वाली 5 उन्नत हाइब्रिड एसयूवी, अगले कुछ महीनों में लॉन्च की संभावना

भारतीय बाजार में आने वाली 5 उन्नत हाइब्रिड एसयूवी, अगले कुछ महीनों में लॉन्च की संभावना

June 29, 2026
सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

‘शोले’ को फिल्मफेयर में झटका, 1976 में मिला सिर्फ एक अवॉर्ड

June 29, 2026
बिंदु ने ‘जोशीला’ शूटिंग रोकी, बिना सूचना बिकिनी सीन पर जताई आपत्ति

बिंदु ने ‘जोशीला’ शूटिंग रोकी, बिना सूचना बिकिनी सीन पर जताई आपत्ति

June 29, 2026
प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पराठा: स्वाद और सेहत का संगम

प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पराठा: स्वाद और सेहत का संगम

June 29, 2026
सीढ़ियों के नीचे इन्वर्टर या बिजली का मीटर? जानिए वास्तु क्या कहता है

सीढ़ियों के नीचे इन्वर्टर या बिजली का मीटर? जानिए वास्तु क्या कहता है

June 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

26 अप्रैल को चुने जाएंगे मेयर-डिप्टी मेयर,कल मनोनीत विधायक डालेंगे वोट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 25, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
26 अप्रैल को चुने जाएंगे मेयर-डिप्टी मेयर,कल मनोनीत विधायक डालेंगे वोट

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को 26 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव कराने की अनुमति दे दी। लोकसभा चुनाव को चलते लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर एमसीडी ने चुनाव आयोग से निगम चुनाव को लेकर अनुमति मांगी थी। लोकसभा चुनावों के बीच आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से दिल्ली नगर निगम के लिए मेयर चुनाव के लिए अनुमति लेना जरूरी हो गया था। इस संबंध में चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भी लिखा है। जिसमें स्पष्ट किया है कि आदर्श आचार संहिता के तहत चुनाव आयोग को मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव कराने से कोई आपत्ति नहीं है।

आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए महेश खिची और डिप्टी मेयर पद के लिए रविंदर भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बीजेपी ने किशन लाल को मैदान में उतारा है। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि वे आप उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। पिछले साल, भाजपा उम्मीदवारों द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार शेली ओबेरॉय और आले मुहम्मद इकबाल को दिल्ली में क्रमशः मेयर और डिप्टी मेयर के तौर पर फिर से चुना गया था।

मेयर का चयन होना इसलिए जरूरी

निगम अधिकारियों के अनुसार, नए वित्तीय वर्ष के शुरुआत के माह में महापौर का चयन होना जरूरी है। सदन की बैठक में प्रस्तुत होने वाले एजेंडे पर महापौर की तरफ से चर्चा कराई जाती है। निगम आयुक्त एजेंडे में शामिल होने वाले सभी प्रस्तावों को तय करते हैं। वहीं, महापौर एजेंडे को सदन में सभी पार्षदों के साथ चर्चा करते हुए उसे पास कराते हैं। नए वित्तीय वर्ष के लिए कई परियोजनाओं से जुड़े प्रस्ताव को सदन में स्वीकृत होना जरूरी है, इसलिए महापौर का चयन करने के लिए चुनाव कराया जा रहा है।

शुक्रवार को मनोनीत विधायक डालेंगे वोट

शुक्रवार को महापौर और उपमहापौर पद के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। इन दोनों पदों पर निगम के सभी 250 पार्षद, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से मनोनीत किए गए 14 विधायक मतदान करेंगे। साथ ही दिल्ली के मौजूदा लोकसभा सांसद और राज्यसभा सदस्य भी मतदान करेंगे। इससे पहले फरवरी 2022 के दौरान महापौर के चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षदों के बीच टकराव की स्थिति नजर आई थी। शुक्रवार को भी इसी तरह से हंगामे के आसार होने की स्थिति बनने की आशंका है।

Previous Post

कोटक बैंक ने दो साल तक नियमों को अनदेखा किया, अब आरबीआई का चला डंडा

Next Post

IPL पॉइंट्स टेबल में GT से आगे निकली DC, प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

Next Post
IPL 2024 Points Table

IPL पॉइंट्स टेबल में GT से आगे निकली DC, प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उद्धव ठाकरे का भाजपा पर तीखा वार, ‘बाबर जनता पार्टी’ कहकर साधा निशाना
  • देशभर में मानसून का असर, कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान
  • कराची हमले पर पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने किया खारिज
  • होर्मुज संकट में भारत की ऊर्जा परीक्षा और विजय की कहानी
  • 1 जुलाई से एलपीजी उपभोक्ताओं को लेकर चिंता बढ़ी, सरकार ने दी स्पष्टता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In