मुंबई:कॉमेडियन कपिल शर्मा को ऑडियंस द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। उनकी कॉमेडी का हर कोई फैन है। हाल ही में कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होना शुरू हुआ था। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला एपिसोड 30 मार्च को प्रसारित हुआ था। अबतक इस शो के पांच एपिसोड रिलीज हो चुके हैं। कपिल नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे अपने शो के लिए मोटी सैलरी ले रहे हैं।
इतने करोड़ ले रहे कपिल शर्मा
जी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो ‘ के लिए लगभग 26 करोड़ रुपये की भारी रकम मिल रही है। वहीं, एक एपिसोड के लिए कपिल शर्मा करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। बता दें, कपिल शर्मा इस वक्त टीवी में हाईएस्ट पेड कॉमेडियन में से एक हैं।
190 देशों में देखा जा रहा कपिल का शो
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो ‘ में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लगभग 6 साल के बाद साथ नजर आए हैं। कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह समेत कई कलाकार इस शो का हिस्सा हैं. बता दें, कपिल शर्मा का यह शो भारत के अलावा 190 देशों में देखा जा रहा है।
अब तक आ चुके हैं ये मेहमान
कपिल शर्मा के इस शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर, उनकी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर आए थे। वहीं, दूसरे एपिसोड में क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर आए थे। तीसरे एपिसोड में दिलजीत दोसांझ, डायरेक्टर इम्तियाज अली और परिणीति चोपड़ा आए थे। चौथे एपिसोड में विक्की कौशल और उनके भाई सनी कौशल नजर आए थे।वहीं, पांचवे एपिसोड में आमिर खान कपिल के शो के मेहमान थे। कपिल शर्मा के शो का नया एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे प्रसारित होता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
