• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
‘डबल स्टैंडर्ड की दुनिया’, ग्लोबल नॉर्थ की हिप्पोक्रेसी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का तीखा हमला

वे कश्मीरियों से कर रहे हैं अपनी तुलना; PoK में फैली अशांति पर जयशंकर

May 15, 2024
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

वे कश्मीरियों से कर रहे हैं अपनी तुलना; PoK में फैली अशांति पर जयशंकर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 15, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
‘डबल स्टैंडर्ड की दुनिया’, ग्लोबल नॉर्थ की हिप्पोक्रेसी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का तीखा हमला

File Photo

POK news कोलकाता। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (pok) में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीओके में रहने वाले लोग भी भारत के जम्मू कश्मीर की ओर तरफ देखते हैं और सोचते हैं कि वहां कितनी प्रगति हो रही है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विकसित भारत कार्यक्रम में बोलते हुए जयशंकर ने कहा, “आज पीओके में कुछ हलचलें हो रही हैं… इसका विश्लेषण करना जटिल है लेकिन निश्चित रूप से मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि पीओके में रहने वाला कोई भी व्यक्ति अपनी तुलना जम्मू-कश्मीर में रहने वाले व्यक्ति से कर रहा है। वहां के लोग कह रहे हैं कि कैसे आजकल भारत के लोग प्रगति कर रहे हैं।”

विदेश मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब पीओके में अर्धसैनिक रेंजर पर हमला करने वाले प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों द्वारा गोलियां चलाए जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, पीओके में प्रदर्शनकारी गेहूं के आटे की ऊंची कीमतों और बिजली के बढ़े हुए दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा, “आज पीओके में कुछ हलचल हो रही है। इसके बारे में कुछ भी कहना कठिन है। लेकिन मेरे मन में इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि पीओके में रहने वाला हर व्यक्ति आज अपनी स्थिति की तुलना जम्मू-कश्मीर में रहने वाले व्यक्ति से कर रहा है। पीओके के लोग देख रहे हैं कि कश्मीर के लोग कैसे प्रगति कर रहे हैं।”

जयशंकर ने कहा, “वे (पीओके के लोग) जानते हैं कि वे कब्जे में जी रहे हैं। वे बुरी तरह से भेदभाव किए जाने की भावना को जानते हैं।” विदेश मंत्री ने कहा कि पीओके हमेशा भारत का हिस्सा रहा है और यह हमेशा भारत का रहेगा। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने तक, पीओके के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं होती थी।

Kolkata, West Bengal | On unrest in Pakistan-occupied Kashmir (PoK), EAM Dr S Jaishankar says, "Today there are certain ferments happening in PoK…the analyses of it is very complex but definitely I have no doubt in my own mind that someone living in PoK is comparing their… pic.twitter.com/uiCMbDIwQ9

— ANI (@ANI) May 14, 2024

कोलकाता में जयशंकर ने कहा, “1990 के दशक में पश्चिमी देशों द्वारा हम पर कुछ दबाव डाला गया था और उस समय इस देश में पब्लिक रुचि कम होने के बाद संसद ने सर्वसम्मति से पीओके पर एक प्रस्ताव पारित किया था। अब हम असल में अनुच्छेद 370 से आगे बढ़े हैं और संविधान के अस्थायी प्रावधान को समाप्त कर दिया है।” उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रावधान था और इसे इतने लंबे समय तक लागू नहीं रखना चाहिए था।

विदेश मंत्री ने कहा कि यह एक तरह से अलगाववाद, हिंसा और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा था। एक दिन पहले पीओके को भारत में मिलाए जाने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया था। विदेश मंत्री ने कहा था कि 370 हटा कर जम्मू-कश्मीर को एकीकृत करना पहला पार्ट था जो कर लिया गया है और अब हमें दूसरे पार्ट का इंतजार करना चाहिए।

Tags: jaishankarPOK
Previous Post

कोई दलित तो कोई OBC-ब्राह्मण, PM मोदी के 4 प्रस्तावक कौन? मायने क्या

Next Post

Points Table: दिल्ली की जीत से राजस्थान प्लेऑफ्स में

Next Post
IPL 2024 Points Table

Points Table: दिल्ली की जीत से राजस्थान प्लेऑफ्स में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In