• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोई दलित तो कोई OBC और ब्राह्मण, PM मोदी के नामांकन में अलग-अलग प्रस्तावकों के मायने क्या?

कोई दलित तो कोई OBC-ब्राह्मण, PM मोदी के 4 प्रस्तावक कौन? मायने क्या

May 15, 2024
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

कोई दलित तो कोई OBC-ब्राह्मण, PM मोदी के 4 प्रस्तावक कौन? मायने क्या

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 15, 2024
in देश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोई दलित तो कोई OBC और ब्राह्मण, PM मोदी के नामांकन में अलग-अलग प्रस्तावकों के मायने क्या?

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए मंगलवार को वाराणसी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा शासित राज्यों के करीब आधा दर्जन मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष, कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए के विभिन्न घटक दलों के नेता मौजूद रहे। गंगा सप्तमी के मौके पर मां गंगा को नमन करने के बाद पीएम मोदी काशी के कोतवाल काल भैरव के दर पर पहुंचे। वहां पूजा करने के बाद वह विभिन्न राजनीतिक दिग्गजों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और दलित समाज के संजय सोनकर प्रधानमंत्री के नामांकन के चार प्रस्तावक बने। चलिए हम आपको बताते हैं कि ये चारों कौन हैं…

गणेश्वर शास्त्री द्रविड़
66 साल के गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ वेदों के विद्वान बताए जाते हैं। वह वाराणसी के राम घाट क्षेत्र के निवासी हैं। उन्हें जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक, अगस्त 2020 में मंदिर के लिए भूमि पूजन और फरवरी 2022 में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए मुहूर्त तय करने का काम सौंपा गया था। दरअसल, तमिलनाडु के तिरुविसनल्लूर गांव के रहने वाले द्रविड़ के पूर्वज 19वीं सदी में ही वाराणसी चले आए थे। उनके पिता लक्ष्मण शास्त्री को रामघाट में श्री वल्लभराम शालिग्राम सांगवेद विद्यालय की स्थापना का श्रेय दिया जाता है।

संजय सोनकर
50 वर्षीय संजय सोनकर भाजपा की वाराणसी यूनिट में जिला महामन्त्री हैं। वह सोनकर समुदाय से हैं, जो अनुसूचित जाति में आते हैं। साल 2022 में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पीएम मोदी से मुलाकात के बाद वह सुर्खियों में आए। वह वाराणसी के रहने वाले हैं और भाजपा के पुराने नेता बताए जाते हैं।

लालचंद कुशवाहा
लालचंद कुशवाहा कपड़े की दुकान के मालिक हैं। वह 65 साल के हैं और ओबीसी समुदाय से आते हैं। कुशवाहा वाराणसी के छावनी क्षेत्र के निवासी हैं। वह भाजपा के वाराणसी जोनल भी प्रभारी हैं।

बैजनाथ पटेल
अगर बैजनाथ पटेल की बात करें तो वह आरएसएस के पुराने समर्थक हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा जनसंघ से शुरू की थी। वह वाराणसी के सेवापुरी इलाके के रहने वाले हैं। पटेल ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वह हर्षोश के ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं।

इस तरह, पीएम मोदी के नामांकन में बने 4 प्रस्तावकों में 2 OBC, एक दलित और एक ब्राह्मण समुदाय से रहे। राजनीतिक गलियारे में इसके गहरे मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा कि कहीं ना कहीं यह जातिगत समीकरणों को साधने में काम आ सकता है। बता दें कि नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘काशी के मेरे परिवारजनों का हृदय से आभार! वाराणसी से लगातार तीसरी बार नामांकन कर बेहद उत्साहित हूं।’

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘बीते 10 वर्षों में आप सबसे जो अद्भुत स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने मुझे निरंतर सेवाभाव और पूरे संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया है।’ उन्होंने कहा कि आपके भरपूर समर्थन और सहभागिता से मैं अपने तीसरे कार्यकाल में भी नई ऊर्जा-शक्ति के साथ यहां के चौतरफा विकास और जनता-जनार्दन के कल्याण में जुटा रहूंगा। जय बाबा विश्वनाथ!

Tags: PM मोदी
Previous Post

म्यूचुअल फंड टॉप कंपनियों पर कर रहे पैसों की बारिश, 3 साल में 35 अरब डॉलर लगाए

Next Post

वे कश्मीरियों से कर रहे हैं अपनी तुलना; PoK में फैली अशांति पर जयशंकर

Next Post
‘डबल स्टैंडर्ड की दुनिया’, ग्लोबल नॉर्थ की हिप्पोक्रेसी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का तीखा हमला

वे कश्मीरियों से कर रहे हैं अपनी तुलना; PoK में फैली अशांति पर जयशंकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In