• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सलाह मत दिया करो, चलो बैठो; जब दीपेंद्र हुड्डा को स्पीकर ने लगाई फटकार

सलाह मत दिया करो, चलो बैठो; जब दीपेंद्र हुड्डा को स्पीकर ने लगाई फटकार

June 28, 2024
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

June 4, 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

June 4, 2026
क्रेटा

क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम

June 4, 2026
तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

June 4, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों का किया खंडन

June 4, 2026
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

अभिनय की पहली पाठशाला मेरा घर था: पंकज त्रिपाठी

June 4, 2026
अरुणा ईरानी

तीन साल तक नहीं मिला काम, फिर 2500 रुपये में किया नृत्य: अरुणा ईरानी

June 4, 2026
अगरकर के सामने सचिन ने रखी शर्त, वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की वकालत

सभी प्रारूपों में सफलता की कुंजी है बैकलिफ्ट : सचिन तेंदुलकर

June 4, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा ने बदले फुटबॉल के नियम, 2026 विश्व कप से लागू होंगे बड़े बदलाव

June 4, 2026
चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

सलाह मत दिया करो, चलो बैठो; जब दीपेंद्र हुड्डा को स्पीकर ने लगाई फटकार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 28, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 2 mins read
A A
0
सलाह मत दिया करो, चलो बैठो; जब दीपेंद्र हुड्डा को स्पीकर ने लगाई फटकार

नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा को स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को फटकार लगा दी। साथ ही कहा कि किसपर आपत्ति होनी चाहिए या नहीं, इसकी सलाह मत दिया करो। कांग्रेस नेताओं ने स्पीकर ओम बिरला से तीखे सवाल किए हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। हरियाणा के रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बीच यह वाक्या तब हुआ, जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर शपथ लेकर वापस लौट रहे थे।

शशि थरूर ने शपथ लेने के बाद जय संविधान कहा तो स्पीकर ओम बिरला ने जवाब दिया कि संविधान की शपथ तो ले ही रहे हैं। इस पर वहां मौजूद कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने खड़े होकर कहा कि इस पर आपको आपत्ति नहीं होनी चाहिए। ओम बिरला ने हुड्डा से कहा कि किस पर आपत्ति है, किस पर नहीं, सलाह मत दिया करो, चलो बैठो। स्पीकर ओम बिरला के यह कहने के बाद वहां मौजूद अन्य नेताओं को यह कहते हुए सुना गया कि कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए इस पर।

कांग्रेस के कई नेताओं ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। खुद सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लिखा, ”क्या अब देश की संसद में भी ‘जय संविधान’ बोलना ग़लत हो गया है? देश की जनता फैसला करेगी कि संसद में ‘जय संविधान’ बोलना गलत है या ‘जय संविधान’ बोलने वाले को टोकना गलत है।” वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पूछा है कि क्या भारत की संसद में ‘जय संविधान’ नहीं बोला जा सकता? संसद में सत्ता पक्ष के लोगों को असंसदीय और असंवैधानिक नारे लगाने से नहीं रोका गया, लेकिन विपक्षी सांसद के ‘जय संविधान’ बोलने पर आपत्ति जताई गई।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा, ”चुनावों के दौरान सामने आया संविधान विरोध अब नए रूप में सामने है ​जो हमारे संविधान को कमजोर करना चाहता है। जिस संविधान से संसद चलती है, जिस संविधान की हर सदस्य शपथ लेता है, जिस संविधान से हर नागरिक को जान और जीवन की सुरक्षा मिलती है, क्या अब विपक्ष की आवाज दबाने के लिए उसी संविधान का विरोध किया जाएगा?”

क्या अब देश की संसद में भी 'जय संविधान' बोलना ग़लत हो गया है?

देश की जनता फैसला करेगी कि संसद में 'जय संविधान' बोलना गलत है या 'जय संविधान' बोलने वाले को टोकना गलत है। pic.twitter.com/Rl1kEJOcz9

— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) June 27, 2024

आपातकाल वाले प्रस्ताव को लेकर बिरला के समक्ष आपत्ति जताई
वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन के अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और उनके द्वारा सदन के भीतर आपातकाल का उल्लेख किए जाने को लेकर यह कहते हुए आपत्ति दर्ज कराई कि यह कदम राजनीतिक था और इससे बचा जा सकता था। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संसद भवन में बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी, जिस दौरान गांधी ने सदन में अध्यक्ष द्वारा आपातकाल का उल्लेख किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, ”यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को विपक्ष का नेता घोषित किया। उसके बाद राहुल गांधी गठबंधन के सहयोगी नेताओं के साथ अध्यक्ष से मिले।” यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी ने सदन में आपातकाल की निंदा करते हुए प्रस्ताव लाए जाने के मुद्दे पर चर्चा की, वेणुगोपाल ने कहा, ”हमने संसद के कामकाज के बारे में कई चीजों पर चर्चा की। निश्चित तौर पर यह मुद्दा भी उठा।”

Tags: दीपेंद्र हुड्डास्पीकर
Previous Post

ओवैसी के घर के गेट पर फेंकी स्याही, इजरायल के समर्थन में पोस्टर चिपकाए

Next Post

क्या है UN की ‘लिस्ट ऑफ शेम’? अलकायदा-ISIS के साथ जुड़ा इजरायल का नाम

Next Post
नेतन्याहू

क्या है UN की 'लिस्ट ऑफ शेम'? अलकायदा-ISIS के साथ जुड़ा इजरायल का नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा
  • ‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे
  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In