• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
IND-PAK सीरीज ऑस्ट्रेलिया में होगी? CA का 'सीक्रेट प्लान' हुआ जगजाहिर

IND-PAK सीरीज ऑस्ट्रेलिया में होगी? CA का ‘सीक्रेट प्लान’ हुआ जगजाहिर

July 4, 2024
जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

June 3, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

June 3, 2026
डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

June 3, 2026
ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

June 3, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज

June 3, 2026
बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

June 3, 2026
आईपीओ

आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम

June 3, 2026
AI

90% कंपनियों ने बढ़ाया एआई खर्च, केवल 12% बता पाईं राजस्व पर असर

June 3, 2026
अरिजीत सिंह

संघर्ष से सफलता तक: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गीत की अनसुनी कहानी

June 3, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

‘दूरी ने बढ़ाईं दूरियां’, सुश्मिता सेन संग रिश्ते पर ललित मोदी का खुलासा

June 3, 2026
वैभव सूर्यवंशी

भारत ए टीम में वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए मिला बड़ा मौका

June 3, 2026
भारत इंग्लैंड

विश्व कप से पहले लय की तलाश, सीरीज जीतने उतरेगा भारत

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

IND-PAK सीरीज ऑस्ट्रेलिया में होगी? CA का ‘सीक्रेट प्लान’ हुआ जगजाहिर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 4, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
IND-PAK सीरीज ऑस्ट्रेलिया में होगी? CA का 'सीक्रेट प्लान' हुआ जगजाहिर

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली गई है। दोनों टीमें अब सिर्फ मल्टीनेशन टूर्नामेंट में भिड़ती हैं। भारत ने 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। वहीं, पाकिस्तान टीम ने 2013 से भारत में कोई सीरीज नहीं खेली। चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तो क्रिकेट फैंस का उत्साह अलग लेवल पर पहुंच जाता है। शायद, फैंस का यही उत्साह देखकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) दोनों देशों की सीरीज का ‘सीक्रेट प्लान’ बना रहा है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के सीईओ निक हॉकले ने ‘प्लान’ जगजाहिर किया है।

हॉकले ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज आयोजित करने की ख्वाहिश जाहिर की है। हॉकले ने त्रिकोणीय सीरीज आयोजित करने की संभावना का भी संकेत दिया। हॉकले ने कहा, “पाकिस्तान और भारत पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी टीमें हैं। दोनों टीमों के बीच मैचों को लेकर काफी उत्साह रहता है।” हालांकि, कोई औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है लेकिन हॉकले ने बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस तरह की पहल को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है।

उन्होंने कहा, ”जहां तक इसके लिए सहूलियत देने या मदद करने की बात है तो हम बहुत खुले दिल से तैयार हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड को लेना है।” हॉकले ने कहा, “शेड्यूल को देखते हुए हमने इस संबंध में कोई औपचारिक चर्चा नहीं की है। लेकिन हमने यह बात सार्वजनिक रूप से कही है कि हमें इंडिया वर्सेस पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी करने में खुशी होगी।” भारत-पाकिस्तान के राजनीतिक संबंध कुछ खास नहीं रहे हैं, जिसका असर क्रिकेट के अलावा अन्य चीजों पर भी पड़ता है।

मेलबर्न क्रिकेट क्लब और विक्टोरियन सरकार भी भारत और पाकिस्तान के मैच की मेजबानी में रुचि दिखा चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर टक्कर हुई थी, जिसे देखने के लिए दर्शक बड़ी तादाद में स्टेडियम पहुंचे थे। इस मैदान में दर्शकों की क्षमता करीब एक लाख है। भारत बनाम पाकिस्तान मैच हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान न्यूयॉर्क में खेला गया। यहां भी स्टेडियम फुल हो गया था।

Tags: IND-PAK
Previous Post

पहले शूट से लौटकर खूब रोई थीं कृति सैनन, बोलीं- उसने 50 मॉडल्स के सामने मुझे…

Next Post

मोदी के कार्यकाल में 25000 से 80000 तक पहुंचा सेंसेक्स, क्या एक लाख तक जाएगा?

Next Post
शेयर बाजार

मोदी के कार्यकाल में 25000 से 80000 तक पहुंचा सेंसेक्स, क्या एक लाख तक जाएगा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद
  • खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल
  • डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता
  • ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें
  • टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In