• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एलन मस्क

मस्क ने 3 ही दिन में दुनिया के 50वें सबसे अमीर के नेटवर्थ से ज्यादा कमाया

July 4, 2024
डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

June 3, 2026
ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें

June 3, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज

June 3, 2026
बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच

June 3, 2026
आईपीओ

आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम

June 3, 2026
AI

90% कंपनियों ने बढ़ाया एआई खर्च, केवल 12% बता पाईं राजस्व पर असर

June 3, 2026
अरिजीत सिंह

संघर्ष से सफलता तक: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गीत की अनसुनी कहानी

June 3, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

‘दूरी ने बढ़ाईं दूरियां’, सुश्मिता सेन संग रिश्ते पर ललित मोदी का खुलासा

June 3, 2026
वैभव सूर्यवंशी

भारत ए टीम में वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए मिला बड़ा मौका

June 3, 2026
भारत इंग्लैंड

विश्व कप से पहले लय की तलाश, सीरीज जीतने उतरेगा भारत

June 3, 2026
स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

June 3, 2026
हवन

अग्नि: सनातन परंपरा का दिव्य संदेशवाहक

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

मस्क ने 3 ही दिन में दुनिया के 50वें सबसे अमीर के नेटवर्थ से ज्यादा कमाया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 4, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
एलन मस्क

File Photo

नई दिल्ली। Billionaire List 2024: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पर डॉलर की बारिश जारी है। पिछले 3 दिन में एलन मस्क ने जितना कमाया है, उतना दुनिया के टॉप 50 अरबपतियों में कइयों के पास नहीं है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 50वें स्थान पर काबिज Miriam Adelson का नेटवर्थ 32.9 अरब डॉलर है। बुधवार को भी उनकी संपत्ति में 10.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। मस्क तीन-चार दिन पहले तक इस साल कमाई के मामले में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में टॉप लूजर थे। मंगलवार को टॉप गेनर की लिस्ट में 17वें स्थान पर थे और बुधवार को 8 पायदान की छलांग लगाकर टॉप-10 में शामिल हो गए। अब एलन मस्क इस साल की कमाई के मामले में 9वें स्थान पर हैं।

3 दिन में मस्क की संपत्ति 34 अरब डॉलर बढ़ी

पिछले 3 दिन में मस्क ने करीब 34 अरब डॉलर कमाया है। यह कई देशों की जीडीपी के बराबर है। इस साल की कमाई के मामले में एलन मस्क ने गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। मस्क साल 2024 में 23.2 अरब डॉलर अपने नेटवर्थ में जोड़ चुके हैं। जबकि, अडानी 21.3 अरब डॉलर और मुकेश अंबानी 21.2 अरब डॉलर कमा चुके हैं। पहले नंबर पर जेनसेन हुआंग हैं, जिनकी संपत्ति में इस साल जबर्दस्त उछाल आया है। हुआंग की संपत्ति 6 महीने में ही 68.5 अरब डॉलर बढ़ी है।

क्यों उछली इन अरबपतियों की दौलत

मेटा के मार्क जुकरबर्ग हों या LVMH के बर्नार्ड अर्नाल्ट, जो 75 फैशन और सौंदर्य प्रसाधन ब्रांडों के साम्राज्य की देखरेख करते हैं, जिनमें लुई वुइटन और सेफोरा भी शामिल हैं, या फिर टेस्ला के मस्क ही क्यों न हों। इन अरबपतियों के नेटवर्थ में उछाल या गिरावट की वजह इनकी कंपनियों के शेयर हैं। शेयर के भाव उछले तो इनकी दौलत उछली, रैंक उछला। गिरी तो सब गिरा।

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर पिछले 5 दिन में 26 प्रतिशत से अधिक उछल चुके हैं। इसका असर मस्क की दौलत पर भी पड़ा। इससे मस्क ने बुधवार को 10.8, मंगलवार को 15.3 और सोमवार को 8 अरब डॉलर कमाया। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मस्क अब 252 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस हैं। इनकी कुल संपत्ति बुधवार को 2.26 अरब डॉलर घटकर 219 अरब डॉलर पर है।

अडानी-अंबानी की गिरी रैंकिंग

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एशिया के पहले और दूसरे नंबर के दोनों रईसों अरबपतियों वर्ल्ड रैंकिंग में झटका लगा है। मुकेश अंबानी को माइकल डेल ने एक पायदान पीछे कर 12वें स्थान पर ढकेल दिया है। जबकि, गौतम अडानी जेनसेन हुआंग से पहले ही पिछड़ चुके हैं।

12वें स्थान पर खिसके मुकेश अंबानी के पास अब 118 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। जेनसेन हुआंग अब 113 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 13वें स्थान पर हैं। अडानी 106 अरब डॉलर के साथ 14वें पोजीशन पर हैं। माइकल डेल 119 अरब डॉलर के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप-10 लिस्ट में वॉरेन बफेट 129 अरब डॉलर के साथ 10वें, सर्गी ब्रिन 155 अरब डॉलर के साथ 9वें, बिल गेट्स 158 अरब डॉलर के साथ 8वें और लैरी एलिशन 158 डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं।

टॉप-3 200 अरब डॉलर क्लब में

इनसे ऊपर छठे स्थान पर स्टीव बाल्मर हैं, जिनके पास भी 158 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। लैरी पेज का नेटवर्थ 164 अरब डॉलर है और यह दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स हैं। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 181 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर हैं। बाकी तीनों बर्नार्ड अर्नाल्ट, जेफ बेजोस और एलन मस्क 200 अरब डॉलर क्लब में शामिल हैं। मस्क के पास 252 अरब डॉलर की संपत्ति है, जेफ बेजोस के पास 219 और बर्नार्ड अर्नाल्ट के पास 201 अरब डॉलर का नेटवर्थ है।

Tags: एलन मस्क
Previous Post

मोदी के कार्यकाल में 25000 से 80000 तक पहुंचा सेंसेक्स, क्या एक लाख तक जाएगा?

Next Post

10 टुकड़ों में बंट रहा यह मल्टीबैगर, 5 साल में 10000% की आई है तूफानी तेजी

Next Post
10 टुकड़ों में बंट रहा यह मल्टीबैगर, 5 साल में 10000% की आई है तूफानी तेजी

10 टुकड़ों में बंट रहा यह मल्टीबैगर, 5 साल में 10000% की आई है तूफानी तेजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, पीएम मोदी से करेंगी द्विपक्षीय वार्ता
  • ओवैसी की एंट्री से बढ़ी राजद की मुश्किल, विधान परिषद सीट पर टिकी नजरें
  • टीएमसी में बढ़ा तनाव, बंगाल की राजनीति में ‘खेला’ की चर्चा तेज
  • बीआईआरसी 2025 ने बढ़ाई भारत की वैश्विक साख, धान व्यापार को मिला नया मंच
  • आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In