• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एस. जयशंकर

पाक पर फिर भड़के FM जयशंकर, कहा- ‘आतंक का हमदर्द, अपराधी और मददगार…’

July 16, 2024
सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जल्द शुरू होंगे स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट : अमित शाह

सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जल्द शुरू होंगे स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट : अमित शाह

June 6, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

आतंकवाद बंद होने तक सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी : भारत

June 6, 2026
पीयूष गोयल

पीयूष गोयल: भारत को मिलेगी प्राथमिक बाजार पहुंच, जुलाई तक हो सकता है समझौता

June 6, 2026
वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान

वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान

June 6, 2026

नकदी संकट से प्रभावित हो सकती हैं एटीएम सेवाएं, उद्योग संगठन ने जताई चिंता

June 6, 2026
‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही मचा धमाल

जियोहॉटस्टार ट्रेंडिंग लिस्ट में बड़ा बदलाव, ‘धुरंधर द रिवेंज’ नंबर-1 पर

June 6, 2026
ऋतिक रोशन

अभिनय में बदलाव की मांग: ऋतिक रोशन बोले—अब अलग तरह के रोल चाहिए

June 6, 2026
गंभीर

गौतम गंभीर का समर्थन: खराब रोशनी में डे-टेस्ट में पिंक बॉल के इस्तेमाल का सुझाव

June 6, 2026
टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान: पंत 100 छक्कों के बेहद करीब

टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान: पंत 100 छक्कों के बेहद करीब

June 6, 2026
तरबूज के छिलके से पाएं प्राकृतिक निखार और ताजगी

तरबूज के छिलके से पाएं प्राकृतिक निखार और ताजगी

June 6, 2026
भीतर की शांति ही दिव्यता का द्वार है

भीतर की शांति ही दिव्यता का द्वार है

June 6, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 6 जून 2026

June 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

पाक पर फिर भड़के FM जयशंकर, कहा- ‘आतंक का हमदर्द, अपराधी और मददगार…’

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 16, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
एस. जयशंकर

File Photo

अस्ताना। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान पर परोक्ष और तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति के लिए आतंकवाद एक खतरा बन गया है तथा आतंकी हमलों को अंजाम और बढ़ावा देने और इसका वित्तपोषण करने वालों की पहचान और दंडित करने की जरूरत है। हाल में अस्ताना की काजिनफॉर्म समाचार एजेंसी के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि तीन बुराइयों – आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद – के खिलाफ लड़ाई शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में प्राथमिकता है।

एससीओ राष्ट्राध्यक्ष परिषद की 24वीं बैठक 4 जुलाई को कजाक की राजधानी अस्ताना में कजाकिस्तान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जयशंकर ने किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी सम्मेलन में शामिल हुए। विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि आज दुनिया के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती आतंकवाद है। यह क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए खतरा बन गया है और इसके लिए हम सभी को तत्काल कार्रवाई करनी होगी।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए बहुत व्यापक दृष्टिकोण की आवश्यकता है। न केवल आतंकवाद के जघन्य कृत्यों को अंजाम देने वालों की, बल्कि आतंक को बढ़ावा देने वालों, इसके वित्तपोषकों और प्रायोजकों, इन सभी की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।’’ विदेश मंत्री ने कहा कि उनका ‘‘दृढ़ विश्वास’’ है कि क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी संरचना (आरएटीएस) के माध्यम से एससीओ के पास क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ उपायों का प्रस्ताव करने के लिए उपयुक्त आधार है।

अस्ताना शिखर सम्मेलन में अपनाई गई आतंकवाद और एससीओ मादक पदार्थ रोधी रणनीति से संबंधित दो महत्वपूर्ण पहल के महत्व और संभावित प्रभाव के बारे में जयशंकर ने कहा, ‘‘मादक पदार्थों की तस्करी एक और मुद्दा है जिसका हमें मिलकर मुकाबला करने की जरूरत है और यह क्षेत्र के दो अन्य मुद्दों – आतंकवाद और अफगानिस्तान में स्थिरता – से बहुत निकटता से जुड़ा हुआ है।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘दुशांबे में एक मादक पदार्थ रोधी केंद्र की स्थापना पर आम सहमति बनी है। यह एक स्वागत योग्य कदम है और इसकी बहुत जरूरत है।’’ एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के राष्ट्रपतियों द्वारा एक शिखर सम्मेलन में की गई थी। भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके स्थायी सदस्य बने थे।

Previous Post

मीडिया ट्रायल गलत…फर्जी प्रमाण पत्रों पर पूजा खेडकर ने तोड़ी चुप्पी

Next Post

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी का सूरत में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

Next Post
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी का सूरत में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी का सूरत में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जल्द शुरू होंगे स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट : अमित शाह
  • आतंकवाद बंद होने तक सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी : भारत
  • पीयूष गोयल: भारत को मिलेगी प्राथमिक बाजार पहुंच, जुलाई तक हो सकता है समझौता
  • वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान
  • नकदी संकट से प्रभावित हो सकती हैं एटीएम सेवाएं, उद्योग संगठन ने जताई चिंता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In