अनुगुल:ओडिशा के कोरापुट जिले में शुक्रवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र पांच किमी की गहराई में था।
भूकंप का सटीक समय और स्थान सुबह 5.05 बजे अक्षांश 18.83 और देशांतर 83.21 पर है। भूकंप का केंद्र 5 किमी की गहराई में था। समाचार लिखे जाने तक किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने ट्वीट कर भूकंप की जानकारी दी। एनसीएस ने लिखा कि कोरापूट में भूकंप की तीव्रता: 3.8 रही।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

