• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आज हरतालिका तीज व्रत, यहां पढ़ें तीज का लाभ चौघड़िया मुहूर्त, पारण टाइम

आज हरतालिका तीज व्रत, यहां पढ़ें तीज का लाभ चौघड़िया मुहूर्त, पारण टाइम

September 6, 2024
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, विपक्ष ने कहा—‘असंतुलन बढ़ा

June 24, 2026
पाक परमाणु धमकी पर आदित्य ठाकरे और ओवैसी का मोदी सरकार से सवाल

मुंबई में जलभराव पर सियासत गरम, आदित्य ठाकरे ने सरकार को घेरा

June 24, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

June 24, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, फर्जी दस्तावेजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

June 24, 2026
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्पष्ट संदेश: पुरानी मध्यस्थता व्यवस्थाओं की हो समीक्षा

June 24, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए नियम क्या हैं? 30-90 दिन वाले प्रावधानों पर सवाल

June 24, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

कच्चे तेल की गिरावट का फायदा क्यों नहीं? पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 24, 2026
पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

June 24, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

June 24, 2026
’23 जून जादू लेकर आता है’, पद्मश्री मिलने के बाद रोहित शर्मा ने यूं जाहिर की खुशी

’23 जून जादू लेकर आता है’, पद्मश्री मिलने के बाद रोहित शर्मा ने यूं जाहिर की खुशी

June 24, 2026
कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु का बड़ा ऐलान

कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु का बड़ा ऐलान

June 24, 2026
‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द कर देंगे’, ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल

‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द कर देंगे’, ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल

June 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

आज हरतालिका तीज व्रत, यहां पढ़ें तीज का लाभ चौघड़िया मुहूर्त, पारण टाइम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 6, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आज हरतालिका तीज व्रत, यहां पढ़ें तीज का लाभ चौघड़िया मुहूर्त, पारण टाइम

नई दिल्ली। Hartalika Teej Vrat Puja timings: भगवान शिव को समर्पित हरतालिका तीज का व्रत आज रखा जा रहा है। यह व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव से अपने अखंड सुहाग की कामना करती हैं और पति की लंबी आयु के लिए तीज व्रत रखती हैं। इस व्रत में शिव पार्वती और गणेश जी की पूजा की जाती है। हर साल गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले यह व्रत रखा जाता है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, एमपी, झारखंड में यह व्रत खासा लोकप्रिय है। पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन माता पार्वती ने शिवजी को पाने के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा था। कथा में इसका वर्णन भी है कि माता पार्वती ने जब हरतालिका तीज व्रत किया था तो उसम समय हस्त नक्षत्र था, लेकिन इस साल पंचांग गणना के मुताबिक हरतालिका पर रवि और शुक्ल योग के साथ चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है।

हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त

ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार तृतीया तिथि का आरंभ 5 सितंबर 2024 दिन बृहस्पतिवार को 10:04 से हो जाएगा जो अगले दिन 6 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार को 12:08 तक व्याप्त रहेगा ऐसी स्थिति में उदयकालिक तृतीया तिथि 6 सितंबर को प्राप्त हो रही है। कथा और पूजन प्रदोष काल में होता है। प्रदोष काल यानी जब दिन और रात मिल रहे हों। प्रदोष काल लगभग 05:45 से 6:45 बजे तक रहेगा।

चर चौघड़िया मुहूर्त: सुबह में 05:47 बजे से 07:20 बजे तक

लाभ चौघड़िया मुहूर्त:सुबह में 7:20 बजे से 08:54 बजे तक

अमृत चौघड़िया मुहूर्त:सुबह में 8:54 बजे से 10:27 बजे तक

शुभ मुहूर्त: दोपहर में 12:00 बजे से 01:34 बजे तक

चर-सामान्य मुहूर्त: शाम में 04:40 बजे से 06:13 बजे तक

पारण का श्रेष्ठ एवं शुभ समय उदय कालिक चतुर्थी तिथि 7 सितंबर दिन शनिवार को प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक होगा।

हरतालिका तीज पूजन विधि

हरतालिका पूजन के लिए भगवान शिव का बालू रेत और मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाया जाता है। इसके बाद चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उन्हें स्थापित किया जाता है। भगवान शिव के ऊपर फुलेरा सजाया जाता है। यह फूल और पत्तियों का बना होता है। कई जगह बांस की चोकरी में तरह- तरह के फूल रखे जाते हैं।हर जगह अलग-अलग रीति-रिवाज से हरतालिका व्रत का पूजन होता है। भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद देवताओं का आह्वान करते हुए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। उन्हें फल-फूल, बिल्व पत्र, धतूरा, मिठाई, पांच फल अर्पित करते हैं। मां पार्वती को सुहाग का सामान, कई जगह इसे सुहाग पिटारा भी कहा जाता है, पूजा के बाद सुहाग पिटारा सास या किसी बड़े को दिया जाता है। इसके बाद अगले दिन शिवजी की मिट्टी के पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन किया जाता है। प्रदोष काल से पहले-पहले पूजा की तैयारी कर कथा पढ़नी चाहिए। इस दिन हर पहर में भगवान शिव की पूजा की जाती है। रात को जागरण किया जाता है और अगले दिन पूजा करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। नीचे दिए गए लिंक पर आप कथा पढ़ सकते हैं।

 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Previous Post

राजस्थान में 108 IAS के तबादले, टीना डाबी को मिली प्राइम पोस्टिंग; देखें लिस्ट

Next Post

BJP से टिकट न मिलने पर छलका दर्द, फूट-फूटकर रोए दीपक डागर

Next Post
BJP से टिकट न मिलने पर छलका दर्द, फूट-फूटकर रोए दीपक डागर

BJP से टिकट न मिलने पर छलका दर्द, फूट-फूटकर रोए दीपक डागर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, विपक्ष ने कहा—‘असंतुलन बढ़ा
  • मुंबई में जलभराव पर सियासत गरम, आदित्य ठाकरे ने सरकार को घेरा
  • मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद
  • न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, फर्जी दस्तावेजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्पष्ट संदेश: पुरानी मध्यस्थता व्यवस्थाओं की हो समीक्षा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In