• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कांग्रेस

AAP के साथ कोई गठबंधन नहीं करना चाहिए, पार्टी बैठक में बोले कांग्रेसी

July 11, 2024
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अब ₹25 अतिरिक्त शुल्क

June 2, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, मंत्रिमंडल पर खींचतान

June 2, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं: भारत

June 2, 2026
“600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा

“600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा

June 2, 2026
नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

June 2, 2026
कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

June 2, 2026
साधना के लिए आवश्यक है आहार संयम : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

साधना के लिए आवश्यक है आहार संयम : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 2, 2026
धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

June 2, 2026
इंदिरा को लग रहा था पिटाई का डर,देश छोड़ने की बनाई थी योजना: अन्नामलाई

अन्नामलाई ने छोड़ दी बीजेपी, नितिन नवीन को थमाया इस्तीफा

June 2, 2026
शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

June 2, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

दिल्ली और मुंबई में वेदांता कार्यालयों पर ईडी की दबिश

June 2, 2026
सौरभ भारद्वाज

न्याय की मांग या कानून का उल्लंघन? जानें क्यों घिरे ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

AAP के साथ कोई गठबंधन नहीं करना चाहिए, पार्टी बैठक में बोले कांग्रेसी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 11, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं समेत जिला पार्टी अध्यक्षों ने कहा कि पार्टी को भविष्य में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ कोई गठबंधन नहीं करना चाहिए और आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ना चाहिए। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव ने बुधवार को जिला अध्यक्षों और पर्यवेक्षकों के साथ ब्लॉक और जिला स्तर की मासिक बैठकों से मिले फीडबैक की समीक्षा करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एजेंडा तय करने के लिए बैठक की।

बता दें कि कांग्रेस और AAP ने INDIA गठबंधन के तहत दिल्ली में साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि इसके बाद भी भाजपा ने यहां की सभी सात लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।

सूत्रों ने कहा, ‘बैठक में राष्ट्रीय राजधानी के सभी जिला अध्यक्ष और पर्यवेक्षक मौजूद थे। हमें अगले छह से सात महीनों में चुनाव का सामना करना है। हमें कई प्रतिक्रियाएं मिलीं और जब गठबंधन के बारे में पूछा गया, तो सभी ने कहा कि पार्टी को आगामी चुनाव अपने दम पर लड़ना चाहिए।’

सूत्रों ने बताया कि यह भी निर्णय लिया गया कि चुनाव के दौरान पार्टी को ब्लॉक स्तर पर भी प्रचार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

यादव ने 14 जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों और 42 नवनियुक्त जिला पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की तथा दो और पांच जुलाई को आयोजित 280 ब्लॉक और 14 जिला कांग्रेस कमेटी की बैठकों से प्राप्त फीडबैक की समीक्षा की। बयान में कहा गया कि यादव ने 15 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है, जिसमें बैठक में आए सुझावों और टिप्पणियों पर चर्चा कर दिल्ली कांग्रेस की भावी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इसमें कहा गया, ‘बैठक में आम सहमति यह रही कि पार्टी को भाजपा और AAP सरकारों के खिलाफ आक्रामक तरीके से अभियान चलाने की जरूरत है और लोगों से जुड़े प्रमुख मुद्दों जैसे कि जल संकट, बिजली संकट, जलभराव, प्रदूषण और सभी स्तरों पर भ्रष्टाचार से निपटने में उनके झूठ, निष्क्रियता और अक्षमता को उजागर करना चाहिए। बैठक में प्राप्त सुझावों में से एक यह था कि स्थानीय मुद्दों को उजागर करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों के बीच कांग्रेस को लेकर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।’

उन्होंने कहा कि ब्लॉक और जिला कांग्रेस समिति की बैठकों से जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बात सुनने और उनके सुझावों पर विचार करने का मौका मिलेगा। यादव ने यह भी कहा कि कई ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों का कामकाज बहुत संतोषजनक नहीं है और पार्टी उन्हें सक्रिय और मजबूत करने के लिए कुछ कड़े कदम उठाएगी तथा पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर 10-10 कार्यकर्ताओं की टीम बनाएगी।

यादव ने ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों के लिए समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं को शामिल करके अपनी गतिविधियों को और अधिक आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने क्षेत्रों में 50 ऑटो रिक्शा पर कांग्रेस का नारा ‘हाथ बदलेगा अब दिल्ली में भी हालात’ लिखवाएंगे।

यादव ने कहा, ‘पार्टी उन जिला अध्यक्षों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगी जो तीन साल से अधिक समय से अपने पद पर बने हुए हैं।’ साथ ही उन्होंने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि इन बैठकों में जिला पर्यवेक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। यादव ने यह भी कहा कि पार्टी ब्लॉक और जिला स्तर पर चर्चा किए गए मुद्दों को लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Tags: AAPकांग्रेस
Previous Post

एंडरसन के आखिरी टेस्ट में एटकिंसन का कहर, डेब्यू मैच में मचाया कोहराम

Next Post

ईपीएफओ पोर्टल पर लॉगइन से लेकर क्लेम सेटलमेंट तक में दिक्कत, जानें कारण

Next Post
पोर्टल

ईपीएफओ पोर्टल पर लॉगइन से लेकर क्लेम सेटलमेंट तक में दिक्कत, जानें कारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अब ₹25 अतिरिक्त शुल्क
  • कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, मंत्रिमंडल पर खींचतान
  • नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं: भारत
  • “600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा
  • नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In