डेस्क:बिहार बदलाव की यात्रा पर निकले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को आरा में रैली के दौरान पसली में चोट लग गई है। जिसके बाद वो इलाज के लिए पटना रवाना हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक घटना थोड़ी देर पहले की है। आरा के रमना मैदान में जनसभा से पहले प्रशांत किशोर रोड शो कर रहे थे। अपनी निजी गाड़ी का गेट खोलकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे, इसी बीच एक बाइक सवार ने गाड़ी के गेट में धक्का मार दिया।
जिससे उनकी छाती में गंभीर चोट आई है। आरा के निजी अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। जिसके चलते वो जनसभा को संबोधित नहीं कर सके। इससे पहले जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद उदय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का जिक्र किया था कि प्रशांत किशोर पसली में चोट के बाद भी बिहार दौरे पर निकले हुए हैं।
आपको बता दें प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चुनावी तैयारियों के तहत पीके बिहार बदलाव यात्रा पर निकले हैं। जिसका आगाज उन्होने नीतीश कुमार के गृह जनपद नालंदा से किया था। आज वो आरा पहुंचे थे, इसी दौरान लोगों के अभिवादन के लिए कार के गेट पर खड़े थे। तभी उनकी पसली में चोट लग गई।
पीके की जन सुराज में लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। हाल ही में यूट्यूबर मनीष कश्यप शामिल हुए थे। शुक्रवार को आईपीएस जयप्रकाश सिंह जनसुराज में शामिल हुए हैं, उन्होने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वो हिमाचल प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं। वहीं भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने भी जनसुराज का दामन थाम लिया है। पीके की मौजूदगी ने दोनों ने पार्टी की सदस्यता ली।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

