डेस्क:फिल्म डायरेक्टर अभिनव कश्यप कुछ दिनों से अपने स्टेटमेंट्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने सलमान खान के खिलाफ काफी कुछ बोला और अब उन्होंने शाहरुख खान के खिलाफ स्टेटमेंट्स दिए हैं। अभिनव का कहना है कि शाहरुख को भारत छोड़कर दुबई शिफ्ट हो जाना चाहिए क्योंकि दुबई वाले उनके घर को जन्नत कहा जाता है। उन्होंने कहा कि शाहरुख की कम्यूनिटी सिर्फ लेना जानती है।
अभिनव ने आगे कहा, ‘वह ऐसे ही और प्रार्थनाएं करते रहते हैं। मैंने सुना है कि वह अपने बंगले में 2 और फ्लोर बनाए हैं। उनकी डिमांड बढ़ती जा रही है। लेकिन अगर उनकी जन्नत वहां है तो वह वहीं रहें। वह भारत में क्या कर रहे हैं।’
अभिनव ने फिर कहा, ‘वह फिर फिल्मों में लाइन्स बोलते हैं कि बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर। इन लोगों को क्या कहें। उन्होंने अपने पैलेस ऐसे बनाए हैं जहां तक कॉमन लोग नहीं पहुंच सकते। हमें क्या उनकी नेट वर्थ कितनी है? क्या वह हमें खाना देते हैं? शाहरुख खान काफी अच्छे से बात करते हैं, लेकिन नीयत उसकी भी गड़बड़ ही है।’
इससे पहले अनुभव ने सलमान खान को लेकर कहा था, ‘मेरा ओनपीनियन सलमान खान और उनके परिवार को लेकर यही है कि वे लोग नॉर्मल ह्यूमन नहीं हैं। वे प्रूवन क्रिमिनल्स हैं। वह बेल पर हैं। एक क्रिमिनल, क्रिमिनल होता है। ऐसी कई चीजें हैं जो मैं जानता हूं।’













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
