स्पोर्ट्स डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के तेज और विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है। पेट में संक्रमण और बुखार की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारत का अगला मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ है, लेकिन इस मैच में अभिषेक शर्मा की उपलब्धता संदिग्ध लग रही है।
सूत्रों के अनुसार, यूएई के खिलाफ पहले मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी यह संकेत दिया था कि अभिषेक शर्मा पेट की समस्या से जूझ रहे हैं। यूएसए के खिलाफ खेलते हुए वह गोल्डन डक पर आउट हो गए थे।
टीम डिनर के दौरान भी उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें थोड़ी देर बाद वहां से वापस जाना पड़ा। सोमवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और मंगलवार को भी वे वहीं रहेंगे। टीम प्रबंधन लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अगर अभिषेक शर्मा फिट नहीं हुए, तो ओपनिंग का जिम्मा संजू सैमसन और ईशान किशन को संभालना पड़ सकता है।
संजू सैमसन को मिल सकता है अवसर
अभिषेक शर्मा के नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल होने की स्थिति में ओपनिंग का मौका संजू सैमसन को मिल सकता है। संजू का चयन टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में ओपनर के रूप में हुआ था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद वे बैकअप ओपनर बन गए थे। नामीबिया के मैच में उन्हें मौका मिलने पर वे इसे भुनाने की पूरी कोशिश करेंगे।
इस दौरान तेजी से रन बनाने का दबाव ईशान किशन पर भी बढ़ जाएगा, जो फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था।
पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला में खेल पाएंगे या नहीं?
टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला, भारत बनाम पाकिस्तान, 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। ऐसे में यह तय करना मुश्किल है कि अभिषेक शर्मा इस मैच के लिए फिट होंगे या नहीं। उनकी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद की फिटनेस और टीम के अंतिम फैसले पर ही यह निर्भर करेगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
