• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अमेरिकी सांसद ने H1B वीजा खत्म करने के लिए नया बिल पेश किया

अमेरिकी सांसद ने H1B वीजा खत्म करने के लिए नया बिल पेश किया

February 11, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
आईपीओ

बीयर बाजार में बड़ा दांव: कार्ल्सबर्ग इंडिया ला सकती है आईपीओ

June 9, 2026
500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

June 9, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड, टॉप 10 सूची में बड़ा बदलाव

June 9, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का भावुक पल: इस गाने ने कर दिया था उन्हें बेहद प्रभावित

June 9, 2026
नो एंट्री 2 से वरुण धवन ने भी किया किनारा

वरुण धवन का खुलासा: इस बड़ी हिट फिल्म को किया था रिजेक्ट

June 9, 2026
रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

June 9, 2026
मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

अमेरिकी सांसद ने H1B वीजा खत्म करने के लिए नया बिल पेश किया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 11, 2026
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
अमेरिकी सांसद ने H1B वीजा खत्म करने के लिए नया बिल पेश किया

वॉशिंगटन : अमेरिकी रिपब्लिकन सांसद ग्रेग स्ट्यूबी ने सोमवार को H1B वीजा योजना को समाप्त करने के लिए नया विधेयक पेश किया है। स्ट्यूबी का कहना है कि यह योजना अमेरिकी नागरिकों के बजाय विदेशी कामगारों को प्राथमिकता देती है, जिससे स्थानीय लोगों के अवसरों पर असर पड़ता है। उन्होंने इस विधेयक की घोषणा करते हुए कहा कि इसका सबसे अधिक प्रभाव भारतीय पेशेवरों पर पड़ेगा।

इस नए प्रस्तावित कानून का नाम ‘एंडिंग एक्सप्लॉइटेटिव इम्पोर्टेड लेबर एग्जेम्प्शंस एक्ट’ है, जिसे संक्षेप में ‘एक्साइल एक्ट’ कहा जा रहा है। इस विधेयक के जरिए आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम में बदलाव कर H1B वीजा योजना को पूरी तरह बंद करने का प्रस्ताव है। स्ट्यूबी का कहना है कि विदेशी कामगारों को प्राथमिकता देना अमेरिकी मूल्यों और राष्ट्रीय हितों के खिलाफ है और इससे अमेरिकी युवाओं और कर्मचारियों के अधिकारों का हनन होता है।

विधेयक की खास बातें:
स्ट्यूबी के कार्यालय के अनुसार, एक्साइल एक्ट H1B वीजा प्रोग्राम को खत्म करने के लिए आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम के सेक्शन 214(जी)(1)(ए) में संशोधन करेगा। इसके तहत साल 2027 से हर वित्तीय वर्ष में H1B वीजा की संख्या शून्य कर दी जाएगी।

H1B वीजा क्या है?
H1B वीजा अमेरिका का एक नॉन-इमिग्रेंट वर्क वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को तकनीक, इंजीनियरिंग, चिकित्सा और वित्त जैसे क्षेत्रों में विदेशी विशेषज्ञों को काम पर रखने की अनुमति देता है।

योजना की शुरुआत और उद्देश्य:
H1B वीजा योजना को शुरू इसलिए किया गया था ताकि विशेष योग्यता वाले विदेशी विशेषज्ञ अमेरिका में काम कर सकें। समय के साथ यह योजना भारत और चीन के पेशेवरों के लिए अमेरिका में काम करने का बड़ा रास्ता बन गई है। हालांकि, नौकरियों, वेतन और आव्रजन नीति को लेकर यह लगातार राजनीतिक बहस का विषय रही है।

भारतीय पेशेवरों पर असर:
H1B वीजा का सबसे अधिक उपयोग भारतीय पेशेवरों द्वारा किया जाता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, H1B वीजा धारकों में 70 प्रतिशत से अधिक भारतीय हैं, जिनमें बड़ी संख्या युवा कर्मचारियों की है। इसलिए, इस बिल के पारित होने पर भारतीय आईटी और तकनीकी पेशेवरों पर सीधा असर पड़ेगा।

अभी विधेयक की प्रक्रिया जारी:
यह विधेयक फिलहाल अमेरिकी संसद के निचले सदन, प्रतिनिधिसभा में पेश किया गया है। अभी तक इस पर कोई बहस नहीं हुई है और न ही मतदान की कोई तारीख तय की गई है। अब यह बिल संबंधित हाउस कमेटी को भेजा जाएगा, जो तय करेगी कि विधेयक पर औपचारिक सुनवाई होगी या नहीं। प्रतिनिधिसभा से पारित होने के बाद बिल अमेरिकी सीनेट में जाएगा।

H1B वीजा फीस में वृद्धि:
पिछले साल 21 सितंबर से ट्रंप सरकार ने H1B वीजा फीस बढ़ाकर 1 लाख डॉलर (लगभग 88 लाख रुपए) कर दी है। व्हाइट हाउस के मुताबिक यह बढ़ी हुई फीस केवल एक बार आवेदन के समय देनी होगी। इससे पहले वीजा फीस 5.5 से 6.7 लाख रुपए थी और यह तीन साल के लिए वैध होती थी।

Previous Post

पाकिस्तान ने अमेरिका पर साधा निशाना: ‘हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल किया गया’

Next Post

अभिषेक शर्मा अस्पताल में, नामीबिया मैच पर संदेह

Next Post
अभिषेक शर्मा ने ड्रेसिंग रूम माहौल पर खुलासा, गंभीर-सूर्या की तारीफ

अभिषेक शर्मा अस्पताल में, नामीबिया मैच पर संदेह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट
  • ‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज
  • महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी
  • चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा
  • स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In