• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अध्ययन से ज्ञान ही नहीं, मन भी होता है एकाग्र: युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

अध्ययन से ज्ञान ही नहीं, मन भी होता है एकाग्र: युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

April 9, 2022
भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

May 16, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान

May 16, 2026
धुरंधर

धुरंधर 2 जल्द ओटीटी पर, जियोहॉटस्टार पर जून में हो सकती है रिलीज

May 16, 2026
सैफ

‘मैं हूं ना’ में हो सकते थे सैफ अली खान, जानिए कैसे हाथ से निकल गया रोल

May 16, 2026
गांगुली का भरोसा – भारत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा दबदबा

फिक्सिंग विवाद पर सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा

May 16, 2026
विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे विराट? कोहली का बड़ा बयान

May 16, 2026
खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

May 16, 2026
वट सावित्री व्रत: अखंड सौभाग्य और भक्ति का पर्व

वट सावित्री व्रत : प्रेम, तप और अटूट विश्वास का पर्व

May 16, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 16 मई 2026

May 16, 2026
नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

May 15, 2026
संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 15, 2026
BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

अध्ययन से ज्ञान ही नहीं, मन भी होता है एकाग्र: युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

विद्या देवी जिन्दल स्कूल में महातपस्वी महाश्रमण का मंगल पदार्पण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 9, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
अध्ययन से ज्ञान ही नहीं, मन भी होता है एकाग्र: युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

हिसार कैंट, हिसार:जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी शनिवार को हिसार कैण्ट क्षेत्र में स्थित विद्या देवी जिन्दल स्कूल में पधारे तो विद्यालय के विद्यार्थियों ने विद्यालयी बैण्ड के साथ मंगल जयघोष करते हुए आचार्यश्री का भावभीना स्वागत किया। अपने स्कूल में पदार्पण आह्लादित जिन्दल परिवार ने भी श्रीमती सावित्री जिन्दल के साथ आचार्यश्री का अपने स्थान में भावपूर्ण अभिनंदन किया। कल पूज्यप्रवर का हिसार शहर में मंगल पदार्पण होगा।

शनिवार को आचार्यश्री ने हांसी स्थित तेरापंथ भवन से मंगल प्रस्थान किया। हांसीवासियों पर आशीषवृष्टि करते हुए आचार्यश्री अगले गंतव्य की ओर आगे बढ़ते जा रहे थे। रास्ते में आने वाले अनेक गांव के लोगों को आचार्यश्री के दर्शन और आशीर्वाद का लाभ प्राप्त हुआ। दिन-प्रतिदिन बढ़ती गर्मी और धूप की प्रचण्डता मानों पूरा बदन जलाने की क्षमता रखती है, किन्तु समता साधक आचार्यश्री महाश्रमणजी निरंतर गतिमान थे। लगभग बारह किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री हिसार कैण्ट में स्थित विद्या देवी जिन्दल स्कूल परिसर में पधारे।

विद्यालय परिसर में स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को व विद्यार्थियों को आचार्यश्री ने पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि मानव जीवन में ज्ञान का परम महत्त्व है। ज्ञान प्राप्ति के लिए अध्ययन और स्वाध्याय करते रहना चाहिए। ज्ञान प्राप्ति के लिए अध्ययन किया जाता है। इससे ज्ञान प्राप्त होता है। इसके साथ ही अध्ययन से मन की एकाग्रता का भी विकास होता है। मन को सबसे चंचल कहा गया है। मन में इतने-इतने विचार आते हैं, जिनकी कोई अपेक्षा ही नहीं होती। अध्ययन के द्वारा मन एकाग्र हो सकता है। अध्ययन के द्वारा ज्ञान प्राप्त कर आदमी स्वयं सन्मार्ग पर स्थापित कर सकता है। अध्ययन द्वारा स्वयं सन्मार्ग पर स्थापित होकर दूसरों को भी सन्मार्ग पर स्थापित करने का प्रयास कर सकता है। इस प्रकार अध्ययन से ज्ञान प्राप्ति, मन की एकाग्रता, सन्मार्ग पर गति और दूसरों को सन्मार्ग पर चलने के लिए उत्प्रेरित करना-ये चार लाभ बताए गए हैं।

आचार्यश्री ने आगे कहा कि आज इस विद्या संस्थान में आए हैं। यह हमारा परिचित स्थान है। यहां कितने प्रवास और प्रवचन हुए हैं। यह विद्या और ज्ञान की आराधना का एक स्थान है। विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार के निर्माण का भी प्रयास होता रहे। विषयों के ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान आदि का भी विकास होता रहे। इसके साथ विद्यार्थियों के जीवन में ईमानदारी, नैतिकता और अहिंसा की भावना रहे तो विद्यालय में ज्ञानार्थ प्रवेश और सेवार्थ प्रस्थान की बात हे सकती है। विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक व प्रबंधन के लोग जागरूक हो तो अच्छा विकास होता है।

कार्यक्रम में मुनि कमलकुमारजी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। हिसार ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने ‘महाश्रमण अष्टकम्’ को प्रस्तुति दी। श्री जगदीश जिन्दल, जैन विश्व भारती की कुलाधिपति एवं जिन्दल स्कूल की संरक्षक श्रीमती सावित्री जिन्दल, एसडीएम अमरदीप जैन व तेरापंथी सभा-हिसार के अध्यक्ष श्री संजय जैन ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी।

Previous Post

बूस्टर डोज के लिए नहीं कराना होगा नया रजिस्ट्रेशन

Next Post

इमरान की उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने के दावे को अमेरिका ने बताया झूठ का पुलिंदा

Next Post
राष्‍ट्र के नाम संबोधन में बोले इमरान खान- किसी भी तरह की गुलामी गलत

इमरान की उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने के दावे को अमेरिका ने बताया झूठ का पुलिंदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार
  • महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान
  • धुरंधर 2 जल्द ओटीटी पर, जियोहॉटस्टार पर जून में हो सकती है रिलीज
  • ‘मैं हूं ना’ में हो सकते थे सैफ अली खान, जानिए कैसे हाथ से निकल गया रोल
  • फिक्सिंग विवाद पर सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In