अहमदाबाद:गुजरात में टेक्सटाइल, पैकेजिंग और शिक्षा से जुड़े चिरिपाल ग्रुप के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी में 25 करोड़ नकद और 15 करोड़ रुपए कीमत की ज्वेलरी मिली है। आयकर अधिकारियों ने 25 करोड़ कैश एक जगह इकट्ठा किए थे। नोट गिनने के लिए कैश काउंटिंग मशीन लाने की बजाय पूरी रकम लेकर सीधे बैंक में पहुंच गए। बैंक में नोट गिनने के बाद जमा करवाए।
ग्रुप से जुड़े एक व्यक्ति के बेडरूम से मिले 16 करोड़
आयकर के सूत्रों की मानें तो चिरिपाल ग्रुप के कुल 45 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई थी। ग्रुप से जुड़े एक व्यक्ति के बंगले की जांच के दौरान बेडरूम की अलमारी से 16 करोड़ रुपए नकद मिले। इसमें 2000 और 500 के नोट के बंडल हैं। इसके अलावा अन्य ठिकानों से अलग-अलग 9 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं। जांच में समूह के रियल एस्टेट निवेश में बेहिसाब आय भी मिली। जानकारों का कहना है कि जब्त रकम पर 115 प्रतिशत टैक्स लगेगा।
अब हो रही डिजिटल दस्तावेजों की जांच
कैश के बाद अब ग्रुप से मिले डिजिटल दस्तावेजों को एफएसएल अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। जांच में शामिल सूत्रों का कहना है कि दस्तावेजों में मिले कुछ लेन-देन अंडरबिलिंग हैं। खासतौर पर बिजनेस सेल में अंडरबिलिंग भी होती है। अंडरबिलिंग का मतलब है कि इसमें कम टैक्स देना पड़ता है, क्योंकि, इसमें बेचे गए सामान का बिल कम होता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
