• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रियंका गांधी

अमित शाह पर प्रियंका गांधी का हमला: पहलगाम हमले के बाद क्यों नहीं दिया इस्तीफा?

July 29, 2025
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

अमित शाह पर प्रियंका गांधी का हमला: पहलगाम हमले के बाद क्यों नहीं दिया इस्तीफा?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 29, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रियंका गांधी

डेस्क:ऑपरेशन सिंदूर पर चल रही चर्चा के दूसरे दिन कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार किया और उनसे पूछा कि पहलगाम में आतंकी घटना के बाद भी उन्होंने अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया। उन्होंने शाह के उस आरोप पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2008 के बटला हाउस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के लिए सोनिया गांधी रोई थीं। प्रियंका ने लोकसभा में अपनी माँ का बचाव करते हुए कहा, “मेरी माँ के आँसू तब गिरे, जब उनके पति को आतंकवादियों ने शहीद किया था और तब वह मात्र 46 साल की थीं।”

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इस दौरान अपने परिवार की व्यक्तिगत क्षति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “आज मैं 26 परिवारों के दर्द की बात इस सदन में कर पा रही हूं तो उसके पीछे वही दर्द है जो मैंने सहा है।” चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने हमला बोलते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद क्या सेना प्रमुख ने या इंटेलीजेंस प्रमुख ने इस्तीफा दिया? क्या गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया? इस्तीफा तो छोड़िए, इस हमले की जिम्मेदारी तक नहीं ली।

मुंबई हमलों के बाद हुए थे इस्तीफे, अब क्यों नहीं?

वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि जब गौरव गोगोई ने कल इसी सदन में जिम्मेदारी की बात कही तो राजनाथ सिंह सिर हिला रहे थे, लेकिन गृह मंत्री हंस रहे थे और उन्होंने कहा कि मुंबई हमले के बाद मनमोहन सरकार ने कुछ नहीं किया। जब घटना चल रही थी, तभी तीन आतंकियों को मार दिया गया था और एक बचा था जिसे पकड़ा गया और बाद में फांसी दी गई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री ने तब इस्तीफा दे दिया था। प्रियंका ने कहा कि राजनाथ जी उरी-पुलवामा के समय गृह मंत्री थे, आज वह रक्षा मंत्री हैं। अमित शाह के समय मणिपुर जल रहा है, दिल्ली दंगे हुए, पहलगाम हुआ और आज भी वह गृह मंत्री हैं। क्यों? इस्तीफे क्यों नहीं दिए, देश जानना चाहता है।

आप कितने भी ऑपरेशन कर लें…

प्रियंका ने कहा कि जब पहलगाम हमला हुआ, तो सभी एकजुट होकर खड़े हो गए। दोबारा होगा तो दोबारा भी खड़े हो जाएंगे। देश पर हमला होगा तो हम सब सरकार के साथ खड़े हो जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहलगाम के बैसरन वैली में जो 26 लोग मारे गए, उनमें से 25 भारतीय थे। आप कितने भी ऑपरेशन कर लें, इस सच के पीछे छिप नहीं सकते कि उनको आपने उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी। वे भगवान भरोसे थे।

Previous Post

बिहार वोटर लिस्ट विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने दी चुनाव आयोग को चेतावनी

Next Post

जवानों के अपमान पर पीएम की चुप्पी क्यों?: खरगे

Next Post
खरगे

जवानों के अपमान पर पीएम की चुप्पी क्यों?: खरगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In