नई दिल्ली: कुछ दिन पहले की बात है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली लड़खड़ा कर चल रहे थे। वह अपने पैरों पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे। कुछ लोगों ने उनकी मदद की और उन्हें सड़क पार कराया। वहीं अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुद को स्वस्थ और ठीक बता रहे हैं। इस वीडियो में वह कथित तौर पर कांबली की अपने स्कूल के साथी रिकी कौटो और फर्स्ट क्लास अंपायर मार्कस कौटो से मुलाकात का है।
हालांकि, इस वीडियो में जिस अंदाज में कांबली खुद को ठीक और स्वस्थ बता रहे हैं इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती है, लेकिन कांबली के शुभचिंतकों के लिए यह जरूर राहत की बात है। क्योंकि इससे पहले के वीडियो में जिस तरह से कांबली दिखे थे, काफी काफी चिंता करने वाली थी। हालांकि, फैंस यही उम्मीद करेंगे कि भारत का यह पूर्व क्रिकेटर स्वस्थ रहे।
सोशल मीडिया पर जो नया वीडियो आया है उसमें विनोद कांबली ने कहां, ‘मैं अच्छा हूं। भगवान की कृपा से, मैं जीवित हूं। मैं स्वस्थ और ठीक हूं। मैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं। मैं स्पिनरों को ग्राउंड के बाहर मारूंगा जैसे हम शिवाजी पार्क में खेला करते थे।’
After facing some health issues, former Indian cricketer, #Vinodkambli is fit and fine, and doing well. His school mate, Ricky Couto and First Class Umpire, Marcus Couto spent 5 hrs with him yesterday during which he was in good spirits and spoke to several other friends as well. pic.twitter.com/e79LpBKRoc
— Rameshwar Singh (@RSingh6969a) August 9, 2024
बता दें कि इससे पहले विनोद कांबली का जो वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो उसे लेकर कई तरह के विचार बन रहे थे। कुछ कहना था कि कांबली नशे में थे, जिसके कारण वह ठीक से नहीं चल पा रहे थे, जबकि कुछ लोगों को मानना था कि वह कुछ समय से शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं और उनके स्वास्थ्य का बिगड़ना उनके ठीक से चलने में असमर्थता का कारण बनाल था।
भारत के लिए कांबली ने खेले हैं 100 से अधिक वनडे
करियर के शुरुआत में विनोद कांबली एक स्टार बल्लेबाज, लेकिन अनुशासनहीनता और अपनी दिशा से भटकने के कारण जल्दी ही उनका करियर खत्म हो गया। विनोद कांबली भारत के लिए 100 से ज्यादा वनडे मैच और 17 टेस्ट मैच खेले हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगभग 10,000 रन बनाए, जिसमें सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 262 था।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
