नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में खुद अदालत में पेश होकर अपनी दलीलें रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने और अन्य पूर्व आरोपियों ने दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष एक रिक्यूजल (सुनवाई से हटने) आवेदन दाखिल किया है।
आम आदमी पार्टी की ओर से जानकारी दी गई है कि केजरीवाल सोमवार को स्वयं अदालत में उपस्थित होंगे और अपनी दलीलें रखेंगे। हाई कोर्ट ने पिछली सुनवाई में केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों को अंतिम मौका देते हुए ईडी की याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा था। इसमें निचली अदालत द्वारा आरोपमुक्त करते समय की गई टिप्पणियों को हटाने का आदेश मांगा गया था।
पिछली सुनवाई में समय लेने के बावजूद एक को छोड़कर किसी भी प्रतिवादी ने जवाब दाखिल नहीं किया था। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि अदालत मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को करेगी और तब सभी पक्षों की दलीलों पर गौर किया जाएगा। ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलीसिटर जनरल एस.वी. राजू अदालत में पेश हुए।
इस मामले की अगली सुनवाई में केजरीवाल की व्यक्तिगत दलीलों और रिक्यूजल आवेदन पर हाई कोर्ट विचार करेगी, जो इस लंबे कानूनी विवाद का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

