सूरत:अठवा पुलिस थाना क्षेत्र में खंडेरावपुरा निवासी एक महिला ने चोरी के आरोप में अपने 12 वर्षीय भांजे काे बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी मौसी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हफीजुल सिराजुल इस्लाम (12 वर्ष) एक साल से खंडेरावपुरा में स्थित हलीमा बीबी के मकान में रहने वाली अपनी खाला (मौसी) शहजादी सलीम अकबर शाह के साथ रहता था।
शहजादी को यह शक था कि भांजा हफीजुल घर में से पैसे चोरी करता है। जिसके आरोप में शहजादी ने उसे डंडे से बुरी तरह पीटा। उसके सिर, हाथ-पांव पर डंडे से मार-मारकर उसे इतनी गंभीर चोट पहुंचाई कि उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अठवालाइसं पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भांजे की हत्या के आरोप में खाला शहजादी को हिरासत में लिया और मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए न्यू सिविल अस्पताल में ले जाया गया।
मृतक हफीजुल की मां ने बताया कि उसने दूसरी शादी की है। एक साल से बेटे को बहन के पास रखा था। वह बार-बार उस पर चोरी करने का आरोप लगाती थी। पिछले तीन-चार दिनों से उसे लगातार पीट कर रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
आरोपी महिला को कोई दिमागी बीमारी नहीं है, लेकिन पैसे ले लेने के कारण उसे इतना गुस्सा आ गया कि उसने बच्चे को बुरी तरह पीट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वह काफी समय से सूरत में ही रह रही है और यह परिवार मूल पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।– जीके जडेजा, पुलिस इंस्पेक्टर, अठवालाइंस













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

