• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अति लोभ से बचने व संतोष के विकास करें प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

अति लोभ से बचने व संतोष के विकास करें प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 28, 2024
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
आईपीओ

बीयर बाजार में बड़ा दांव: कार्ल्सबर्ग इंडिया ला सकती है आईपीओ

June 9, 2026
500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

June 9, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड, टॉप 10 सूची में बड़ा बदलाव

June 9, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का भावुक पल: इस गाने ने कर दिया था उन्हें बेहद प्रभावित

June 9, 2026
नो एंट्री 2 से वरुण धवन ने भी किया किनारा

वरुण धवन का खुलासा: इस बड़ी हिट फिल्म को किया था रिजेक्ट

June 9, 2026
रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

June 9, 2026
मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

अति लोभ से बचने व संतोष के विकास करें प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

श्रद्धालुओं ने दी भावनाओं की अभिव्यक्ति, पूज्यप्रवर से प्राप्त किया आशीर्वाद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 28, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
अति लोभ से बचने व संतोष के विकास करें प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
अति लोभ से बचने व संतोष के विकास करें प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
अति लोभ से बचने व संतोष के विकास करें प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
अति लोभ से बचने व संतोष के विकास करें प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
अति लोभ से बचने व संतोष के विकास करें प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
अति लोभ से बचने व संतोष के विकास करें प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
अति लोभ से बचने व संतोष के विकास करें प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

नेर, धुळे (महाराष्ट्र) :  धीरे-धीरे मानसून पूरे भारत में सक्रिय हो चुका है। आसमान में छाए बादल किन्हीं क्षेत्रों में मूसलाधार बरस रहे हैं तो कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी कर लोगों को प्रचण्ड गर्मी से राहत प्रदान कर रहे हैं। आसमान में बादलों के विहरण से सूर्य किरणों बचाव तो अवश्य हो रहा है, किन्तु वातावरण में व्याप्त उमस लोगों को अधिक व्याकुल कर रही है। मौसम में हुए परिवर्तन से अप्रभावित जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी जनकल्याण के निरंतर गतिमान हैं। महाराष्ट्र के खानदेश क्षेत्र के धुले जिले में गतिमान शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण जी ने शुक्रवार को प्रातः कुसुंबा से मंगल प्रस्थान किया। गत रात्रि में हुई वर्षा और प्रातःकाल आसमान में छाए बादल गर्मी से राहत प्रदान कर रहे थे, किन्तु विहार के कुछ समय बाद ही बढ़ती उमस लोगों को पसीने से नहला रही थी।

स्थान-स्थान पर उपस्थित लोगों को आशीष प्रदान करते हुए आचार्यश्री अगले गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे थे। खानदेश के इस भाग में कर्मणा जैन निवास करते हैं। आज खानदेश स्तरीय कर्मणा जैन सम्मेलन भी पूज्य सन्निधि में आयोजित होना था, इस कारण आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के कर्मणा जैन भी अपने पूज्य गुरुदेव के स्वागत को आतुर नजर आ रहे थे। आचार्यश्री जैसे ही नेर गांव में पधारे उपस्थित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री का भावभीना स्वागत-अभिनंदन किया। लोगों की अत्यधिक उपस्थिति मानों स्वागत जुलूस का रूप ले रही थी। आचार्यश्री लगभग ग्यारह किलोमीटर का विहार कर नेर में स्थित न्यू इंग्लिश स्कूल व जूनियर कॉलेज में पधारे।

स्कूल परिसर में आयोजित मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित जनता को जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि प्राणी के भीतर लोभ की वृत्ति होती है। परिग्रहों के संग्रह की भावना भी होती है। आदमी के भीतर लोभ की वृत्ति के आधार पर अनेक अन्य वृत्तियां फलती-फूलती हैं। सामान्य प्राणी में लोभ की चेतना होती है। प्राणी को जहां लाभ होता है, वहां उसका लोभ भी बढ़ जाता है। जैसे-जैसे लाभ होता है, वैसे-वैसे लोभ भी बढ़ता चला जाता है।

कोई आदमी एक दिन उपवास के बाद विचार करे कि मैं बेला कर लूं, तेला कर लूं, चोला कर लूं, आदि तपस्या के रूप में लालसा बढ़े तो वह अच्छी बात हो सकती है, किन्तु पदार्थों के प्रति अत्यधिक लोभ की भावना अच्छी नहीं होती। आदमी को अपनी लोभ की वृत्ति पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए। गृहस्थ जीवन में थोड़ा लाभ और लोभ की बात तो हो सकती है, किन्तु अति लोभ से बचने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को अपने जीवन में संतोष रूपी धन का विकास करने का प्रयास करना चाहिए।

आचार्यश्री ने कर्मणा जैन के उपस्थित लोगों को आशीष प्रदान करते हुए कहा कि कर्मणा जैन की सार-संभाल भी खानदेश सभा द्वारा करने का प्रयास किया जाता रहे। कर्मणा जैन के घरों में भी श्रद्धा का विकास होता रहे।

आचार्यश्री के स्वागत में विद्यालय के शिक्षक श्री प्रसाद शिंदे ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत का संगान किया। सम्मेलन के अंतर्गत श्री अरुण पाटिल, श्री प्रह्लाद भाई बोराला, खानदेश क्षेत्र के आंचलिक प्रभारी श्री ऋषभ गेलड़ा, खानदेश सभा के अध्यक्ष श्री नानक तनेजा, श्री अभिमन्यु पाटिल, श्रीमती मिनाक्षी पटेल ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। कर्मणा जैन कन्या मण्डल ने गीत का संगान किया। कर्मणा जैन श्रद्धालुओं द्वारा नशामुक्ति आदि के संदर्भ में अनेक प्रस्तुतियां दी गईं।

Tags: आचार्यश्री महाश्रमण
Previous Post

भगवान राम ने अस्तित्व मनवाया, अयोध्या की हार पर बोले सुधांशु त्रिवेदी

Next Post

सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, LPG पर भी बड़ी राहत, इन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी

Next Post
पेट्रोल-डीजल

सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, LPG पर भी बड़ी राहत, इन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट
  • ‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज
  • महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी
  • चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा
  • स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In