• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भगवान राम ने अस्तित्व मनवाया, अयोध्या की हार पर बोले सुधांशु त्रिवेदी

भगवान राम ने अस्तित्व मनवाया, अयोध्या की हार पर बोले सुधांशु त्रिवेदी

June 28, 2024
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

June 9, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
आईपीओ

बीयर बाजार में बड़ा दांव: कार्ल्सबर्ग इंडिया ला सकती है आईपीओ

June 9, 2026
500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

June 9, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड, टॉप 10 सूची में बड़ा बदलाव

June 9, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का भावुक पल: इस गाने ने कर दिया था उन्हें बेहद प्रभावित

June 9, 2026
नो एंट्री 2 से वरुण धवन ने भी किया किनारा

वरुण धवन का खुलासा: इस बड़ी हिट फिल्म को किया था रिजेक्ट

June 9, 2026
रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

भगवान राम ने अस्तित्व मनवाया, अयोध्या की हार पर बोले सुधांशु त्रिवेदी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 28, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
भगवान राम ने अस्तित्व मनवाया, अयोध्या की हार पर बोले सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भगवान राम से जुड़े कई स्थानों वाली लोकसभा सीटों में मिली हार पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि विपक्ष प्रभु की लीला नहीं समझ पाया। बीजेपी सांसद ने कहा कि भगवान राम ने आपको (विपक्ष) अपना अस्तित्व मनवा दिया है। संसद में बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हमारे विरोधी बता रहे हैं कि आप अयोध्या, बस्ती, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, रामेश्वरम हार गए। कह रहे हैं कि भगवान राम से जुड़े सारे स्थलों पर बीजेपी हार गई, लेकिन वे प्रभु की लीला नहीं समझ पाए। जो लोग कहते थे कि भगवान राम हुए नहीं, उनका सबूत दो। वे उत्तर से दक्षिण तक भगवान राम का सबूत दे रहे हैं कि अयोध्या, बस्ती, प्रयागराज, रामटेक, रामेश्वरम भी था। आपको लगता है कि भगवान हम लोगों को हरवाने के आए थे, नहीं, भगवान आपको अपना अस्तित्व मनवाने के लिए आए थे।

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि रामचरितमानस और रामायण में भी उल्लेख है कि एक बार नागपाश भगवान राम को भी लगा था और इसकी वजह से मूर्छा आ गई थी और तब राम विरोधी दल में काफी खुशियां छा गई थीं, लेकिन वह प्रभु की लीला का हिस्सा था, ताकि हनुमान जी को अपनी शक्ति याद आए। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। आज से 30 साल पहले यूपी में जब सपा, बसपा और कांग्रेस (आई) ने सरकार बनाई थी, तब नारा लगा था कि मिले मुलायम-कांशीराम, हवा में उड़ गए जय-श्रीराम। हम तब भी नहीं डिगे थे और तीन साल में हमने यूपी और केंद्र में सरकार बनाकर दिखा दी थी। सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि भगवान राम का विषय हमारे लिए हार-जीत का नहीं है। जब हम दो सीट वाले पार्टी थे, तब भी वैसे ही खड़े थे, जैसे अब खड़े हैं। हमारे लिए भगवान राम हार-जीत का विषय नहीं हैं।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का उद्घाटन हुआ था। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इसके बाद तमाम एक्सपर्ट्स मान रहे थे कि बीजेपी को लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत मिल सकती है। बीजेपी ने अपने लिए 370 व एनडीए के लिए 400 पार का नारा दिया था। हालांकि, जब नतीजे आए तो एनडीए ने सरकार तो बना ली, लेकिन बीजेपी पूर्ण बहुमत से पीछे रह गई। यहां तक कि अयोध्या वाली फैजाबाद लोकसभा सीट पर भी बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह की हार हो गई। सपा और कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद को फैजाबाद सीट से जीत मिली है। इसी तरह महाराष्ट्र की नासिक लोकसभा सीट से भी इंडिया अलायंस की ओर से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार को जीत मिली। उसी तरह चित्रकूट वाली बांदा लोकसभा सीट पर भी बीजेपी कैंडिडेट आरके पटेल की हार हुई। यहां से सपा की कृष्णा देवी पटेल ने 71 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

Tags: सुधांशु त्रिवेदी
Previous Post

बहू के बाद भतीजे अजित को हराना चाहते हैं शरद पवार; फडणवीस पर भी नजर

Next Post

अति लोभ से बचने व संतोष के विकास करें प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post
अति लोभ से बचने व संतोष के विकास करें प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

अति लोभ से बचने व संतोष के विकास करें प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत
  • सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट
  • ‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज
  • महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी
  • चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In