• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बहू के बाद भतीजे अजित को हराना चाहते हैं शरद पवार; फडणवीस पर भी नजर

बहू के बाद भतीजे अजित को हराना चाहते हैं शरद पवार; फडणवीस पर भी नजर

June 28, 2024
वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

April 22, 2026
इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

April 22, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक

April 22, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”

April 22, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ट्रंप ने बढ़ाया ईरान सीजफायर, तेहरान ने दावे को ठुकराया

April 22, 2026
देर रात हुई मुलाकात से बढ़ी चर्चा, तेज प्रताप मिले प्रशांत किशोर से

देर रात हुई मुलाकात से बढ़ी चर्चा, तेज प्रताप मिले प्रशांत किशोर से

April 22, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की खाड़ी कूटनीति तेज, ऊर्जा और प्रवासी सुरक्षा पर फोकस

April 22, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

कांग्रेस का आरोप—प्रधानमंत्री ने तोड़ी संसदीय परंपरा, दिया प्रिविलेज नोटिस

April 22, 2026
तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

तेज प्रताप यादव का तीखा हमला, बोले—राहुल गांधी से नहीं चल पाएगा गठबंधन

April 22, 2026
जावेद अख्तर बोले—तालिबानी मंत्री का स्वागत देख शर्म से झुक गया सिर

जब जावेद अख्तर की कहानी ने बना दिया सनी देओल को सुपरस्टार

April 22, 2026
‘धुरंधर’ पर प्रोपेगेंडा विवाद, राकेश बेदी का करारा जवाब

फिल्मी बातचीत में हल्का तंज: राकेश बेदी ने फराह खान से जताई नाराजगी

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

बहू के बाद भतीजे अजित को हराना चाहते हैं शरद पवार; फडणवीस पर भी नजर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 28, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
बहू के बाद भतीजे अजित को हराना चाहते हैं शरद पवार; फडणवीस पर भी नजर

File Photo

मुंबई। लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 30 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद से विपक्ष में उत्साह है। कांग्रेस, उद्धव सेना और शरद पवार गुट की एनसीपी ने अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच गठबंधन का एक प्लान राज्य के दो उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को झटका दे सकता है। गठबंधन प्लान बना रहा है कि दोनों नेताओं को उनके गढ़ में ही घेरा जाए और खुद उन्हें ही चुनाव में हरा दिया जाए। इसके अलावा यदि ये लोग जीतें भी तो उन्हें अपनी ही सीट पर ज्यादा समय देना पड़ जाए ताकि दूसरे इलाकों में प्रचार के लिए न जा सकें। इससे भाजपा और अजित पवार की एनसीपी को रोकने में मदद मिलेगी।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास होम मिनिस्ट्री है और उन्हें एकनाथ शिंदे से कम ताकत प्राप्त नहीं है। उन्हें सरकार का सबसे अहम चेहरा माना जाता है। ऐसे में उन्हें हराने पर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों का जोर है। वह नागपुर की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। यह नागपुर लोकसभा सीट के तहत आती है, जिससे नितिन गडकरी सांसद हैं। कांग्रेस को यहां इसलिए उम्मीद है क्योंकि नितिन गडकरी की जीत का अंतर उसने कम किया है। ऐसे में कांग्रेस को लगता है कि यदि सही रणनीति से घेराव कर लिया जाए तो देवेंद्र फडणवीस की सीट पर उलटफेर भी हो सकता है।

गडकरी की जीत का अंतर कम होने से फडणवीस को क्या खतरा?

नितिन गडकरी को 2019 में यहां 55 हजार से जीत मिली थी और इस बार अंतर 33 हजार का ही है। वहीं देवेंद्र फडणवीस वाली विधानसभा की बात करें तो भाजपा को यहां जीत मिलती रही है, लेकिन सामाजिक समीकरणों को लेकर कांग्रेस को उम्मीद है। उसे लगता है कि यदि दलित, मुस्लिम, कुनबी यानी DMK समीकरण को साध लिया जाए तो जीत मिल सकती है। वहीं शरद पवार भी चाहते हैं कि भतीजे अजित पवार को सबक सिखाया जाए। वह बीते साल जून में ही शरद पवार से अलग होकर सरकार का हिस्सा बन गए थे। उनके साथ एनसीपी के 40 विधायकों ने अलग रास्ता अपना लिया था।

बारामती में हारी थीं अजित की पत्नी, इन वोटरों पर विपक्ष को भरोसा

अब वह चाहते हैं कि अजित पवार की बारामती में ऐसी घेरेबंदी की जाए कि वह खुद ही हार जाएं। बता दें कि बारामती लोकसभा सीट से अजित पवार ने अपनी पत्नी सुनेत्र को उतारा था, लेकिन जीत सुप्रिया सुले को ही मिली। इससे शरद पवार खेमे का हौसला बढ़ गया है। राज्य में अक्टूबर या नवंबर में चुनाव होंगे और उससे पहले ही दोनों सीटों पर विपक्ष ऐक्टिव हो गया है। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि इन सीटों पर उद्धव, शरद पवार के अलावा कांग्रेस के भी सीनियर नेता प्रचार करने जाएंगे। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि यदि हम तेली और कुनबी वोटरों का एक हिस्सा साथ ले आए तो दोनों नेताओं को हराया जा सकता है।

Tags: देवेंद्र फडणवीसशरद पवार
Previous Post

अंजुम से आरती, मुबारिक हो गया मनीष; एक साथ 20 मुसलमान बन गए हिंदू

Next Post

भगवान राम ने अस्तित्व मनवाया, अयोध्या की हार पर बोले सुधांशु त्रिवेदी

Next Post
भगवान राम ने अस्तित्व मनवाया, अयोध्या की हार पर बोले सुधांशु त्रिवेदी

भगवान राम ने अस्तित्व मनवाया, अयोध्या की हार पर बोले सुधांशु त्रिवेदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में
  • इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’
  • होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक
  • तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”
  • शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ट्रंप ने बढ़ाया ईरान सीजफायर, तेहरान ने दावे को ठुकराया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In