कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य कर दिया है। अल्पसंख्यक कार्य एवं मदरसा शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यह व्यवस्था सरकारी, सहायता प्राप्त तथा गैर-सहायता प्राप्त सभी मदरसों में लागू होगी।
सरकारी आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों को कक्षाएं शुरू होने से पहले आयोजित प्रार्थना सभा में राष्ट्रगीत गाना होगा। राज्य सरकार का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।
इससे पहले राज्य सरकार सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में भी ‘वंदे मातरम्’ के गायन को अनिवार्य कर चुकी है। अब इसी व्यवस्था को मदरसों में भी लागू करने का निर्णय लिया गया है।
फैसले के बाद राज्य की राजनीति में बहस तेज हो गई है। भाजपा ने इसे राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा कदम बताते हुए स्वागत किया है, जबकि विपक्षी दलों ने इस निर्णय पर सवाल उठाए हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत