• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बांग्लादेश की कमान अब मुहम्मद यूनुस के हाथ, संसद हुई भंग

बांग्लादेश की कमान अब मुहम्मद यूनुस के हाथ, संसद हुई भंग

August 7, 2024
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अब ₹25 अतिरिक्त शुल्क

June 2, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, मंत्रिमंडल पर खींचतान

June 2, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं: भारत

June 2, 2026
“600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा

“600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा

June 2, 2026
नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

June 2, 2026
कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

June 2, 2026
साधना के लिए आवश्यक है आहार संयम : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

साधना के लिए आवश्यक है आहार संयम : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 2, 2026
धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

June 2, 2026
इंदिरा को लग रहा था पिटाई का डर,देश छोड़ने की बनाई थी योजना: अन्नामलाई

अन्नामलाई ने छोड़ दी बीजेपी, नितिन नवीन को थमाया इस्तीफा

June 2, 2026
शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

June 2, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

दिल्ली और मुंबई में वेदांता कार्यालयों पर ईडी की दबिश

June 2, 2026
सौरभ भारद्वाज

न्याय की मांग या कानून का उल्लंघन? जानें क्यों घिरे ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

बांग्लादेश की कमान अब मुहम्मद यूनुस के हाथ, संसद हुई भंग

पूर्व पीएम खालिदा जिया हुईं रिहा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 7, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बांग्लादेश की कमान अब मुहम्मद यूनुस के हाथ, संसद हुई भंग

ढाका। बांग्लादेश में मंगलवार रात अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री पद पर नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस की नियुक्ति हो गई। राष्ट्रपति मुहम्मद शहाबुद्दीन ने छात्र आंदोलन के समन्वयक मंडल के 13 सदस्यों से वार्ता के बाद यूनुस की नियुक्ति की घोषणा की। इस वार्ता में तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल थे। इससे पहले राष्ट्रपति ने देश की संसद (जातीय संसद) को भंग कर दिया जिससे अब नए आम चुनाव के लिए रास्ता साफ हो गया है।

मंगलवार को ही मुख्य विपक्षी नेता व पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया भी रिहा हो गईं। आंदोलनकारी छात्रों ने अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री पद के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस का नाम प्रस्तावित किया था। छात्र आंदोलन के समन्वयक मंडल में शामिल नाहिद इस्लाम ने बताया था कि मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री बनाए जाने पर छात्रों में सहमति बनी है।

यूनुस जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार

बांग्लादेश को बचाने के लिए 84 वर्षीय यूनुस जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हो गए हैं। दो अन्य समन्वयकों-आसिफ महमूद और अबू बकर मजूमदार के साथ नाहिद ने बताया कि सेना और सभी दलों से साफ कह दिया गया था कि यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार के अतिरिक्त अन्य कोई सरकार छात्रों को स्वीकार्य नहीं है। देश में न हम सैन्य सरकार चाहते हैं और न ही फासिस्ट सरकार।

यूनुस को 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया

नवनियुक्त प्रधानमंत्री यूनुस ने हसीना सरकार को हटाए जाने का स्वागत किया है। कहा है कि यह बांग्लादेश के लिए दूसरी आजादी की तरह है। ग्रामीण बैंक के जरिये गरीबी दूर करने के प्रयास के लिए यूनुस को 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। 2009 में शेख हसीना के सत्ता में आने के बाद यूनुस के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज किए गए थे।

इनमें से श्रम कानून का उल्लंघन करने के एक मामले में उन्हें छह महीने के कारावास की सजा भी हुई थी। एक अन्य घटनाक्रम में देश छोड़कर जा रहे बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री डा. हसन महमूद और एक अन्य पूर्व मंत्री जुनैद अहमद पलक को ढाका हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है।

हजारों छात्रों को रिहाई के लिए जमानत मिली

जुलाई और अगस्त में छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए हजारों युवाओं को मंगलवार को जमानत दी गई। जुलाई में हुए आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान ¨हसा में लिप्त करीब 11 हजार छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। कई हजार लोग अगस्त में गिरफ्तार हुए थे। राजधानी ढाका में कुछ कार्यालय मंगलवार को खुले और उनमें अधिकारी-कर्मचारी भी पहुंचे। कई इलाकों में दुकानें खुलीं और वाहनों का आवागमन भी देखा गया लेकिन जले हुए वाहन और ¨हसा के निशान भी जहां-तहां दिखाई दे रहे हैं।

Tags: मुहम्मद यूनुस
Previous Post

अमेरिका-ब्रिटेन के शरण देने से इनकार के बाद अब कहां जाएंगी शेख हसीना!

Next Post

हरियाली तीज पर पूजन के ये 4 हैं सबसे उत्तम मुहर्त, आप भी जान लें

Next Post
हरियाली तीज पर पूजन के ये 4 हैं सबसे उत्तम मुहर्त, आप भी जान लें

हरियाली तीज पर पूजन के ये 4 हैं सबसे उत्तम मुहर्त, आप भी जान लें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अब ₹25 अतिरिक्त शुल्क
  • कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, मंत्रिमंडल पर खींचतान
  • नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं: भारत
  • “600-700 लोगों ने किया रेप”; पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पर ब्रिटिश सांसद का बड़ा खुलासा
  • नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In